मोटुल इंडिया ने उदयपुर में सेहत की समृद्धि हेल्थ कैंप का आयोजन किया

उदयपुर, अगस्त, 2026 : प्रीमियम इंजन और औद्योगिक लुब्रिकेंट बनाने वाली प्रमुख कंपनी मोटुल इंडिया ने अपनी देशव्यापी स्वास्थ्य पहल सेहत की समृद्धि के तहत उदयपुर में हेल्थ कैंप का आयोजन किया। सेहत की समृद्धि के तहत 27 जिलों में कुल 108 हेल्थ कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल के जरिए देशभर में 21,000 से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य है। उदयपुर में आयोजित कैंप भी इसी अभियान का हिस्सा है। कई मैकेनिकों के लिए ये कैंप उनके समुदाय तक डॉक्टरों, स्वास्थ्य जांच और जरूरी दवाइयों जैसी सुविधाएं सीधे पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

हर कैंप में डॉक्टरों से परामर्श, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की विशेष जांच, जरूरी दवाइयां और फर्स्ट-एड किट उपलब्ध कराई जाती हैं। मोटुल इंडिया के स्थानीय कर्मचारी और डिस्ट्रीब्यूटर रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच और कैंप के संचालन की जिम्मेदारी संभालते हैं। मोटुल इंडिया ने जोधपुर में भी सेहत की समृद्धि हेल्थ कैंप आयोजित किया है।

मोटुल इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ नागेंद्र पई ने कहा कि सेहत की समृद्धि इस सोच को दर्शाता है कि भारत के ऑटोमोटिव उद्योग को आगे बढ़ाने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पहल का दायरा बढ़ रहा है और हमें खुशी है कि हम शहर के ऑटो मैकेनिकों और उनके परिवारों तक सीधे निवारक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं।

स्माइल फाउंडेशन के को-फाउंडर सांतनु मिश्रा ने कहा कि सेहत की समृद्धि’ इस बात का अच्छा उदाहरण है कि जब कॉरपोरेट प्रतिबद्धता जमीनी स्तर की जरूरतों से जुड़ती है तो उसका कितना सकारात्मक असर हो सकता है। ऑटो मैकेनिक रोजाना काम के दौरान कई तरह के स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करते हैं, लेकिन अक्सर इन समस्याओं पर तब तक ध्यान नहीं जाता जब तक वे गंभीर स्वास्थ्य संकट का रूप नहीं ले लेतीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, स्वास्थ्य जांच और डायग्नोस्टिक सुविधाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाकर यह पहल निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा दे रही है।

राष्ट्रीय स्तर पर मोटुल वर्ष 2024 से अब तक 18,300 से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा चुका है। ‘सेहत की समृद्धि’ अभियान के तहत दिसंबर 2026 तक देश के और अधिक समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!