एसरी इंडिया ने स्वदेशी जीआईएस सॉफ्टवेयर GeoSARAL लांच किया

नई दिल्ली, सितंबर, 2026- भारत में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) सॉफ्टवेयर, लोकेशन इंटेलिजेंस और मैपिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में बाजार की अग्रणी कंपनी एसरी इंडिया ने GeoSARAL नाम से एक लाइनक्स आधारित डेस्कटॉप जीआईएस सॉफ्टवेयर लांज करने की आज घोषणा की।

पिछले कई वर्षों में टेक्नोलॉजी, प्रतिभा एवं नवप्रवर्तन मे सतत निवेश के साथ एसरी इंडिया स्थानीयकरण पर विशेष ध्यान देती रही है। इसका उद्देश्य ऐसे सॉल्यूशंस विकसित करना है जो भारत में जियोस्पैटियल टेक्नोलॉजीज़ को तेजी से अंगीकार करने से उपजी जरूरतें पूरी कर सकें। GeoSARAL एसरी इंडिया टीम द्वारा इसस सतत ध्यान और प्रयासों का परिणाम है।

संगठनों में पेशेवर जीआईएस यूज़र्स उन्नत विश्लेषण, 3डी, नेटवर्क विश्लेषण और जटिल मानचित्रण के लिए ArcGIS का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही ऐसे यूज़र्स भी हैं जिन्हें मैपिंग, विजुअलाइजेशन, जांच एवं संपादन जैसे आसान कामों के लिए एक डेस्कटॉप जीआईएस की जरूरत पड़ती है। GeoSARAL उन्हीं लोगों के लिए है। इसकी अवधारण सभी उपक्रमों और सरकारी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में एसरी इंडिया के ArcGIS यूजर से एक हल्के, लाइनक्स आधारित डेस्कटॉप जीआईएस की बढ़ती मांग पूरी करने के लिए तैयार की गई। GeoSARAL को विंडोज़ पर भी सपोर्ट मिलता है और एंड्रॉयड संस्करण जल्द ही आ रहा है।

एसरी इंडिया के प्रबंध निदेशक अगेन्द्र कुमार ने कहा, “ग्राहकों की जरूरतों के साथ नवप्रवर्तन हमारी टेक्नोलॉजी यात्रा के केंद्र में रहा है। GeoSARAL की लांचिंग एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान है। GeoSARAL के शुरुआती यूज़र्स मैपिंग, विजुअलाइजेशन, एडिटिंग और क्वेरीइंग के लिए किफायती, लाइनक्स आधारित डेस्कटॉप जीआईएस सॉफ्टवेयर पाकर बहुत खुश हैं। यह इन कामों के लिए ArcGIS वातावरण में असरदार ढंग से काम करता है जिससे कुछ यूजर्स की साधारण जीआईएस जरूरतें पूरी होती हैं, जबकि दूसरे यूजर्स ज्यादा एडवांस्ड ArcGIS क्षमताओं का इस्तेमाल करते हैं। GeoSARAL लाइनक्स और विंडोज दोनों पर काम करता है और एंड्रॉयड के लिए भी सपोर्ट आने वाला है।”

GeoSARAL यूजर्स के मौजूदा ArcGIS इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मिलकर काम करता है और इंडो ArcGIS लिविंग एटलस के बेहतरीन कंटेंट का फायदा उठा सकता है। यह यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी स्थानीय स्तर पर स्टोर किए गए जीआईएस डेटा और बेस मैप्स को देखने, प्रबंधन करने और उनका विश्लेषण करने की सुविधा देता है। इसे मौजूदा ArcGIS पारितंत्र के साथ आसानी से एकीकृत होने के लिहाज से डिजाइन किया गया है और यह एंटरप्राइस स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है।

जैसे जैसे जियोस्पैटियल टेक्नोलॉजी गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, रक्षा, जनोपयोगी सुविधाओं, नगरीय विकास, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जरूरी होती जा रही है, स्थानीय विकास घरेलू टेक्नोलॉजी क्षमताओं को मजबूत करते हुए इस देश की विशेष जरूरतों को पूरा करने में एक अहम भूमिका निभाएगा। GeoSARAL व्यापक प्रौद्योगिकीय आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत की यात्रा में योगदान करता एक कदम है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!