कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पायलट का जन्मदिन मनाया

अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव पंजाब के प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का जन्मदिन आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में सादगी पूर्ण मनाया गया ।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पायलट के दीर्घायु की कामना की एवं गोवंश को गुड एवं चारा अर्पित किया ।
 इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी डॉ संजय पुरोहित अखिल भारतीय राजीव गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक खेताराम नवल प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन खान शक्ति सिह रलावता ओबीसी विभाग के महासचिव खुशवंत रोहिल्ला राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग महासचिव मनीष अग्रवाल भंवर कंवर अहमद हुसैन विशाल टाटीवाल राजेंद्र वर्मा अकरम कुरैशी राम अवतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महेंद्र सिंह रलावता

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!