जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिए जूते और टी-शर्ट्स
माता के बाद शिक्षक ही जीवन का दूसरा गुरु
अजमेर, 7 सितंबर ( ): श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ की सर्वधर्म समिति के तत्वावधान में सोमवार को आदर्श नगर के विज्ञान नगर स्थित नंदिनी शिक्षा निकेतन विद्यालय में शिक्षक दिवस पखवाड़े के तहत विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के महासचिव रमेश लालवानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रमेश लालवानी ने कहा कि माता के बाद जीवन में शिक्षक ही द्वितीय गुरु होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा के बल पर ही छात्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पायलट, वैज्ञानिक जैसे उच्च पदों पर पहुंचकर देश का नाम रोशन करते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है।
21 शिक्षक सम्मानित:
समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 शिक्षकों को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह और आध्यात्मिक साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया, जिनमें प्रधानाध्यापिका नीरू शर्मा, स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य गोपाल शर्मा, परिवेश मासीवाल, भव्य शर्मा सहित राधा प्रजापति, नमिता मेहरा, प्रीति, लता मीना, हिमानी खन्ना, क्षिप्रा सिंह, सुनीता शर्मा, अंजली, शालिनी शर्मा, खुशबू सोनी, निशा सोनी, जसमीन, निधि शर्मा, निधि श्रीवास्तव, ऋषि गिदवानी, तुषार चन्दावत, सिमरन को सम्मानित किया गया।

जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी सामग्री:
कार्यक्रम संयोजिका प्रीति ने बताया कि इस अवसर पर विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल शूज और ड्रेस टी-शट्र्स का वितरण किया गया। साथ ही शिक्षक दिवस की खुशी में सभी छात्र-छात्राओं को टॉफियां भी बांटी गईं। कार्यक्रम में बौद्ध मठ के अध्यक्ष गुणवन्त राहुल, महाबोधि विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनी राहुल, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार, समाजसेवी श्याम सुंदर सोनी और प्रियेश लालवानी विशिष्ट अतिथि द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षिका प्रीति ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।