श्रीराम जनरल इंश्योरेंस और एसके फाइनेंस के बीच रणनीतिक साझेदारी

साझेदारी का उद्देश्य पूरे भारत में बीमा की पहुंच बढ़ाना और प्रोटेक्शन समाधान का विस्तार 

जयपुर, 8 सितंबर। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) ने आज देश की 31 वर्ष पुरानी अग्रणी एनबीएफसी, एसके फाइनेंस लिमिटेड के साथ रणनीतिक कॉरपोरेट एजेंसी साझेदारी की घोषणा की। इसका उद्देश्य प्रमुख बाजारों में ग्राहकों के लिए बीमा समाधानों तक पहुंच बढ़ाना और बीमा सुरक्षा का दायरे में विस्तार करना होगा।

साझेदारी के तहत एसजीआई, एसके फाइनेंस के 700 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क और अन्य निर्धारित वितरण माध्यमों के जरिए अपने सामान्य बीमा समाधान की पूरी सिरीज उपलब्ध कराएगा। इस साझेदारी से ग्राहक एसके फाइनेंस के व्यापक वितरण नेटवर्क के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुरूप बीमा समाधान प्राप्त कर सकेंगे। जबकि दावों और ग्राहक सेवा से जुड़ी प्रक्रिया एसजीआई द्वारा अपनी स्थापित सेवा और क्लैम सेटलमेंट व्यवस्था के माध्यम से संभाली जाएगी।

इस साझेदारी के बारे में एसके फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री राजेंद्र कुमार सेतिया ने कहा, “बीमा वित्तीय मजबूती का एक अहम माध्यम है। विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों के ग्राहकों के लिए, जहां व्यापक सुरक्षा समाधानों तक पहुंच उनकी वित्तीय यात्रा को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के साथ हमारी साझेदारी प्रासंगिक बीमा समाधानों को अधिक सुलभ बनाने और उन्हें हमारी वित्तीय सेवाओं की व्यवस्था के साथ सहज रूप से जोड़ने की दिशा में एक कदम है। उभरते बाजारों में हमारी मजबूत उपस्थिति और ग्राहकों से जुड़ाव को सरल और मजबूत बनाने के लिए टेक्नोलॉजी में लगातार किए जा रहे निवेश के साथ हम बीमा को ग्राहकों और उनके परिवारों के और करीब पहुंचाने की बेहतर स्थिति में है। जिन बाजारों में हम सेवाएं देते हैं, वहां बीमा सुरक्षा के बारे में जागरूकता और इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए एसजीआई के साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं।”

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य विपणन अधिकारी, श्री आफताब अल्वी ने कहा: “एसके फाइनेंस के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है। इससे हमारी वितरण क्षमताएं मजबूत होंगी। इनका विशाल ग्राहक आधार तक हमारे बड़े बीमा समाधानों की पहुंच बढ़ेगी। एसजीआई के ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और सामान्य बीमा के क्षेत्र में लंबे अनुभव को एसके फाइनेंस की व्यापक पहुंच, बाजार में मजबूत मौजूदगी के साथ जुड़कर हमारा उद्देश्य बीमा सुरक्षा के बारे में अधिक जागरूकता फैलाना और जिन बाजारों में हम सेवाएं देते हैं, वहां अधिक से अधिक ग्राहकों तक इसकी पहुंच बढ़ाना है।”

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!