अन्जुमन मोहिब्बाने अहलेबैत की और से प्रदेश स्तरीय अजीमुशान जलसा

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 21 सितम्बर 2026, सोमवार को
अजमेर 16 सितम्बर (वि.) पैगेम्बर-ए-इंसानियत हज़रत मौहम्मद मुस्तफा सल्लाहो अलैह वसल्लम के जश्न-ए-विलादत (जन्म दिन) के सिलसिले में अन्जुमन मोहिब्बाने अहलेबैत की जानिब से गुजिश्ता 25 सालों की तराह इस साल भी अजीमुशान जलसा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी खादिम मौहल्ला, इमाम बारगाह में रात 9.30 बजे शब बाद मामुल आस्ताना-ए-आलिया निहायत अदबो अहतराम व शानो शौकत से मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद अहसान मिर्जा ने बताया कि महफिल का आगाज हस्बे रिवायत तिलावते कलामे ईलाही से हाफिज सैयद फुजेल हुसैन करेंगे। शिजराखानी सैयद उस्मान अली चिश्ती एण्ड पार्टी पेश करेगी।
नात व मनकबत के नज़राने पेश किये जायेंगे। जिसमें देश के मशहुर व मारूफ  शोहरा-ए-आफता शायरों के साथ मकामी शोहरा व मासूम बच्चें व बज्में ईमाम-ए-हसन पार्टी, बज्मे कम्बर पार्टी, बज्मे अब्बु तुर्राब पार्टी भी अपने मूनफरीद अंदाज में अकीदत का नजराना पेश करेंगे। दरगाह शरीफ की शाही चौकी के कव्वाल महफिले सिमा कव्वाली में सुफियाना कलाम पेश करेंगे। महमाने खुसूसि हाफिज कारी मौलाना जलालुद्दीन चिश्ती फिरंगी महल, उत्तर प्रदेश। मौलाना मुफ़्ती कारी नुरूलहुदा संत कबीर नगर खलीलाबाद उत्तर प्रदेश। मौलाना मुकर्रम आलम अशरफी, भागलपुर बिहार। साहिबजादा सैयद वहिर्दुरहमान बुरार्खी, साहिबजादा सैयद फराज अहमद चिश्ती साहिबजादा सैयद फरदान चिश्ती, अजमेर पीर सैयद शाकिब मियां चिश्ती अल अजहरी, अजमेर राजस्थान व अन्य वक्ता सिरते पाक पर खिताब फरमायेंगे। इस मुबारक मौके पर दरगाह क्षेत्र को विशेष रोशनी व फूलो से से सजाया जायेगा। आतिबाजी की जायेगी। शादियाने नोबत व शहनाई बजाई जायेगी। बैण्ड वादक सुफियाना कलाम पेश करेंगे। सैयद उस्मान अली चिश्ती एण्ड पार्टी सलातो सलाम पेश करेगी।
फातहा के बाद मुल्क में अमन-चैन खुशहाली, आपसी भाईचारे व कोमी यज्ञ जेहती के लिये विशेष इज्तेमाई दुआ की जायेगी।
कार्यक्रम में सभी धर्म व वर्ग के लोग व शहर के गणमान्य नागरिक व देश के कोने-कोने से आये हुए जायरीन शरीक होंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले व आये हुए सभी मेहमानों का इस्तकबाल किया जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में लंगर (भण्डारे) का अहतमाम (आयोजन) किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा मोईन अरशदी करेंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!