शांति नाथ जिनालय ,सर्वोदय कॉलोनी में दस लक्षण पर्व की धूम

दिगम्बर जैन धर्म के दस लक्षण जी पर्व भक्तिमय माहौल में मनाए जा रहे है,इस कड़ी में आज दूसरे दिन( उत्तम मार्जव)के रूप में आराधना करी जा रही है,इसका मतलब है की इंसान को अपने जीवन में मृदुता रखनी चाहिए,कटु वचन नहीं बोले,किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए|
 सर्वोदय कॉलोनी जिनालय में भी भक्तिमय माहौल हो रखा है,सभी धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है,अध्यक्ष नवीन पाटनी ,मंत्री कमल कासलीवाल ने बताया की आज की शांतिधारा के पुण्यार्जक एवं सुधर्म इंद्र मोहन लाल जी,पुनीत विनीता जी लुहाड़िया परिवार एवं सुगन जी मनोहरमा,गौरव गरिमा सुरलाया परिवार एवं महेश जी शशि जी,सुयोग तनुश्री परिवार रहे| ताराचंद सेठी, अनिल गंगवाल ने बताया की शाम को महाआरती के पुण्यर्जक भी मोहन जी विनीता जी परिवार है,    अनामिका सुरलाया,रेणु पाटनी, प्रिया पाटनी ने बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में आज मधु जैन के संयोजन में तोल मोल के बोल कार्यक्रम कराया जाएगा | कल प्रथम दिन सर्वोदय कॉलोनी महिला मंडल की तरफ से सोनी जी की नसिया मैं अनंत मति नाटिका का मंचन कर गया

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!