कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी किरण गढ़वाल का नामांकन खारिज करने का प्रयास लोकतंत्र की हत्या

अजमेर । अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिव कुमार बंसल उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत कोठारी शक्ति सिंह रलावता  सचिव योगेश जाटोलिया गीता गुर्जर ने नगर निगम अजमेर चुनाव 2026 में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी किरण गढ़वाल का योजनाबद्ध तरीके से नामांकन खारिज करने का प्रयास लोकतंत्र की हत्या हैं।
कांग्रेसियों ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव 2026 में राजस्थान की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता की  लोलुप्ता के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर कर रही है । भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को भयतन्त्र में बदलने की साजिश रच रही है।
 वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अनामिका शर्मा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी किरण गढ़वाल के नामांकन पर आपत्ति पेश करने के बाद नगर निगम अजमेर की उपायुक्त द्वारा एनओसी को रद्द किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है।
महेन्द्र सिंह रलावता

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!