इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS)* द्वारा *नग्मों की बारात*
(नए पुराने गीतों की माला) लगातार 115 वाँ संगीतमय कराओके कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
अजमेर । 17 sep 2026
*इण्डिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी (IIMLS)* द्वारा *स्वरांजली 2026* के तहत
द्वारा आयोजित *नगमों की बारात*
(नए पुराने गीतों की माला) छठे वर्ष में लगातार 115 वाँ संगीतमय कराओके कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया । अध्यक्ष को गोपेन्द्र पाल सिंह और संस्थापक डॉ लाल थदानी ने बताया कि वैशाली नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में म्यूजिक इज मेडिटेशन एंड थेरेपी थीम पर नवोदित और पुराने कलाकारों ने सुर ताल संगीत नृत्य का अदभुत संगम देखने को मिला ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि सीआरपीएफ 2 डीआईजी डीएस मान, डॉ लॉरेंस बैंडो, और डॉ जय सिंह मीणा, डॉ एनके माथुर ने सभी गायकों का तालियों के साथ हौसला बढ़ाया । सुधीर तोमर ने म्यूजिक थेरेपी में डॉ लाल और डॉ दीपा थदानी के योगदान को अविस्मरणीय बताया । राजकुमार लोहिया, कुमकुम जैन ने अगवानी की ।
सदस्यों और अतिथियों के अलावा शरद शर्मा, अनिल गोयल, लक्ष्मण हरजानी, डॉ शंभू, नरेंद्र यादव, पूजा जैसवाल, दिनेश, मोहन मिश्रा , दिव्या कजवाड़कर, दृष्टि भगदड़े, रश्मि पाल, डॉ प्रताप पिंजॉनी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर प्रभावित किया ।
आ के तेरी बाहों में, गुलाबी आंखें जो देखी, किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी, ये यादें ये मौसम नदी का किनारा, दिल में हो तुम, खिलते हैं गुल यहां, मुझको यारों माफ करना,देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुए , तेरी जवानी तपता महीना और कोई सागर दिल को बहलाता नहीं, हमको तुमसे हो गया है प्यार, तुम जो मिल गए हो,छू कर मेरे मन को,ओ मेरे दिल के चैन , झिलमिल सितारों का आंगन होगा आदि ।
कार्यक्रम में व्यवस्था पूनम मिश्रा जी, रिद्धिम , संजीव शर्मा , नवीन भार्गव, रवींद्र माथुर और संचालन के आर गुनरात का रहा । अध्यक्ष गोपेंद्र पाल सिंह राठौड़ ने सब का आभार व्यक्त किया।
डॉ लाल थदानी संस्थापक IIMLS
8005529714