नगर निगम अजमेर के महापौर पद के लिए चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव के लिए निर्वाचित सदस्यों की बैठक सोमवार 21 सितम्बर को नगर निगम अजमेर के नए भवन बैठक कक्ष के कक्ष नम्बर 215 प्रथम तल नगर निगम अजमेर झलकारी बाई स्मारक के पास पंचशील नगर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। मतदान प्रातः 10 बजे से मध्याह्न पश्चात् 2 बजे तक होगा। रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार पूनिया ने बताया कि मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् होगी। भारतीय जनता पार्टी की अनामिका शर्मा को कमल तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की किरण गढ़वाल को हाथ का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।