चन्द्रवरदाई नगर स्टेडियम की दुर्दशा को सुधारने बाबत् जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

आज दिनांक 18 सितम्बर – हरिओम कॉलोनी विकास समिति अजमेर के सचिव सागर मीणा के नेतृत्व में चन्द्रवरदाई नगर स्टेडियम की दुर्दशा सुधारने व स्टेडियम में उपयुक्त पानी व बिजली की सुचारू व्यवस्था करने बाबत् माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा।
यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि चन्द्ररवरदाई नगर में अजमेर संभाग का सबसे बड़ा स्टेडियम है जहॉं पर सुबह-शाम हजारो की संख्या में महिलाऐं, पुरूष, बच्चे व बुजुर्ग घुमने व स्वच्छ हवा लेने आते है। लेकिन उक्त स्टेडियम में आमजन की सुविधा के नाम पर ना तो वहॉं पर स्वच्छ जल की व्यवस्था है ना ही शौचालय है व स्टेडियम में पर्याप्त लाईटे ना होने के कारण स्टेडियम अंधेरे के आलम में लिप्त रहता है। साथ ही स्टेडियम में वृक्ष बहुत घने हो गये है जिनकी आज तक छनाई व कंटाई तक नहीं हो पाई है जिससे वृक्ष की जड़े व कचरा चारो तरफ फैला रहता है। स्टेडियम में कहने को तो चारो ओर लाईट के बड़े-बड़े पोल लगे है लेकिन उन पर लाईट नहीं है और जिन पर लाईट है कई तो खराब है व कई लाईटे वृक्ष के घने होने की वजह से ढक जाती है जिससे अंधेरा बना रहता है व कोई भी दुर्घटना की आंशका रहती है।
 ज्ञापन में आगे यह बताया गया कि स्टेडियम में महिला, पुरूष, बुजुर्ग व बच्चे काफी संख्या में सुबह व सांय में आते है लेकिन इन अनियमिताओं के कारण कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती है जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में माननीय जिला कलेक्टर महोदय से यह आग्रह किया गया कि स्टेडियम की दुर्दशा को सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर उक्त समस्याओं से निजात दिलावे ताकि आमजन को राहत प्रदान हो सके।
  (सागर मीणा) 
  सचिव
  मो. 9602935113

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!