ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

अजमेर मंडल में 141 बच्चों ने दिखाया हुनर

उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मण्डल के तत्वावधान में रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया।
​उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों के बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता अजमेर स्थित न्यू ऑफिसर्स क्लब (कचहरी रोड) सहित मंडल के प्रमुख स्टेशनों—भीलवाड़ा, उदयपुर, मारवाड़ जंक्शन एवं आबूरोड में आयोजित की गई। प्रतियोगिता को आयु वर्ग के आधार पर तीन समूहों में विभाजित किया गया था जिसमें प्रथम ग्रुप में 06 से 09 वर्ष, द्वितीय ग्रुप में 10 से 12 वर्ष तथा तृतीय ग्रुप में 13 से 15 वर्ष आयु के बच्चे शामिल थे। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अजमेर में पर कुल 30 बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, वहीं पूरे अजमेर मंडल से कुल 141 बच्चों ने विभिन्न केंद्रों पर उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन अजमेर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रिंकल भूतड़ा, सेक्रेटरी श्रीमती ज्योति उषाहरा एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा कुमारी सहित महिला कल्याण संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!