नाट्यवृंद संस्था द्वारा नाटक का हुआ मंचन

“सपने साकार करने हैं तो नशे से दूर रहें” 
नाट्यवृंद संस्था द्वारा नाटक का हुआ मंचन
अजमेर/ नाट्यवृंद थिएटर अकादमी द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी उमेश कुमार चौरसिया द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक ” करने हैं साकार सपने ” का मंचन सेंट्रल एकेडमी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार 28 सितंबर को किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संस्था अध्यक्ष डॉ शोभा सुमन मिश्रा, सचिव आरुष मिश्रा, कोषाध्यक्ष डॉ नेहा मिश्रा तथा प्राचार्य वर्षा नाल्मे सहित विद्यार्थी व शिक्षक उपस्थित रहे। नाटक में महाविद्यालय की सलोनी श्रीवास्तव, सेजल यादव, गुंजन लखावत, रोशनी कुमावत, ईशा जाटव, पूर्णिमा गहलोत व अंजू प्रजापत ने विविध पात्रों का अभिनय किया।
नई पीढ़ी को स्मैक, कोकीन जैसे नशे के जहर से बचकर रहने की प्रेरणा देने वाले इस नाटक में यह बताया गया कि किस प्रकार नशे के सौदागर स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को नशे की लत लगा देते हैं। फिर नशे की लत में वे चोरी करते हैं, घर के सामान और खून तक बेचते हैं, कई तो आत्महत्या तक कर बैठते हैं। विविध दृश्यों में नशे के लिए तड़पते, बिलखते युवाओं की गंभीर स्थिति दिखाते हुए अंत में नशा कभी नहीं करने का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!