शहीद स्मारक से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च प्रदर्शन में
अजमेर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
डोटासरा के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका; नेताओं ने दी गिरफ्तारी
अजमेर 28 सोमवार। ( ) मतदाता सूचियों में करोड़ों नाम काटकर भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचा कर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और धरना दिया,उसमें अजमेर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आव्हान पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर कूच किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने भारी जाप्ते के साथ मार्च को रोका और स्थिति बिगड़ने पर पानी की तेज बौछारों का इस्तेमाल किया। बाद में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
प्रदर्शन में राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित प्रदेशभर से आए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर—कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में”, “लोकतंत्र के हत्यारों—जेल हो, जेल हो”, “ज्ञानेश कुमार—हाय हाय” जैसे नारे लगाए। पुलिस द्वारा रास्ता रोकने और पानी की बौछार करने के बाद भी कार्यकर्ता काफी देर तक मौके पर डटे रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा लंबे समय से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं और इससे पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार पर असर पड़ा है। डोटासरा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं हटना चाहिए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए।
उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार SIR के विभिन्न चरणों में 13 करोड़ से अधिक नाम ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं, हालांकि इन आंकड़ों में मृत, स्थानांतरित, अनुपलब्ध या डुप्लीकेट प्रविष्टियां भी शामिल बताई गई हैं और दावे-आपत्तियों तथा नाम बहाल नहीं करने की प्रक्रिया मौजूद है। पुलिस से टकराव के बाद गिरफ्तारियां चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग और वाहनों के जरिए रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने पानी की बौछार की। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी।
इस अवसर पर मौजूद गिरफ्तारी देने वालों में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ, प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन खान, जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, रघुवीर सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कैलाश झालीवाल, अरशद इंसाफ, मजीद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कैलाश झालीवाल
सचिव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राजस्थान
9351718975