संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया

*”स्वच्छता ही सेवा” अभियान में किया श्रमदान*
स्वच्छता ही सेवा-2026 पखवाड़े के अंतर्गत दिनांक 01.10.2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, अजमेर सहित संपूर्ण अजमेर मंडल में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंडल के विभिन्न विभागों के सहयोग और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (पर्यावरण व गृह व्यवस्था) श्री मनोज मीणा के निर्देशन में मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजू भूतड़ा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री विकास बूरा सहित मंडल के समस्त अधिकारियों एवं  लगभग 500 अधिकारियों/कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।
श्रमदान हेतु मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थान निर्धारित किए गए थे, जिनमें गार्डन एरिया, पार्किंग, अकाउंट्स सेक्शन और सर्कुलेटिंग एरिया, बास्केटबॉल एवं आसपास का क्षेत्र, कैंटीन क्षेत्र, हेरिटेज इंजिन एरिया एवं सर्कुलेटिंग एरिया, आरओ प्लांट क्षेत्र, कैंटीन क्षेत्र, डीआरएम कार्यालय भवन व टीआरडी बिल्डिंग सब-स्टेशन एरिया शामिल रहे।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता, सामूहिक सहभागिता एवं स्वच्छ कार्यस्थल की भावना को बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जूट बैग भी वितरित किए गए।  सम्पूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर एवं स्वच्छ पर्यावरण” का संदेश दिया गया तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।
इसके अतिरिक्त मंडल के ब्यावर, उदयपुर, फालना, भीलवाड़ा, डीजल शेड आबू रोड़, कोचिंग कॉम्प्लेक्स मदार, डूंगरपुर रेलवे कॉलोनी, टीआरडी कॉलोनी, मारवाड़ जंक्शन तथा आबू रोड रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों/रेलवे परिसरों में भी श्रमदान गतिविधियां आयोजित की गईं।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!