*प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित- मुख्य परीक्षा के लिए 5780 अभ्यर्थी अस्थाई रूप से सफल*_
अजमेर, 1 अक्टूबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती – 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।आयोग सचिव ने बताया कि उक्त भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन दिनांक 2 सितंबर 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के उपरांत, अनुसूचित क्षेत्र के 225 तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5555 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए ‘पूर्णतः अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।
मुख्य परीक्षा हेतु अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों में से यदि कोई अभ्यर्थी विज्ञापन/नियमों के अनुसार पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो आयोग किसी भी स्तर पर उसकी अभ्यर्थिता/पात्रता को निरस्त कर देगा।
_*178 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित*_
उक्त परिणाम के अंतर्गत आयोग द्वारा 10% से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 178 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर पृथक से आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।