सुन्दरकांड परायण व भजनों का हुआ आयोजन*
अजमेर 14 अक्टुबर ( ) श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़े के गंज स्थित श्री लक्ष्मीकांत भगवान के मन्दिर का पाटोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, इस अवसर पर श्री लक्ष्मीकांत भगवान व मन्दिर में स्थापित शिव परिवार, राम दरबार, माताजी, बालाजी, राधा कृष्ण व अन्य देवी देवताओं का पुजारी प. जगदीश प्रसाद जी शर्मा व उनके परिवार द्वारा नयनाभिराम श्रृंगार किया गया तथा संकीर्तन मंडली द्वारा सुन्दरकांड परायण का पाठ किया गया एवं मधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गयी l गंज धड़े के पदाधिकारियों, सदस्यों व अन्य श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ उठाया व भजनों पर नृत्य किया व झूम उठे l कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया l
पाटोत्सव कार्यक्रम में श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़ा समिति के अध्यक्ष कैलाशचंद गोयल, सचिव प्रदीप बंसल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, प्रवीण अग्रवाल रमेशचंद गोयल, राजेश गुप्ता, अनिल गर्ग, प्रमोद शरण गुप्ता, पुष्पेंद्र गोयल, रामबाबू अग्रवाल, राजीव बंसल, अंशु बंसल, पंडित जगदीश प्रसाद जी शर्मा आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे l
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
उपाध्यक्ष
श्री अग्रवाल पंचायत गंज धड़ा समिति, अजमेर
9414280962,7891884488