कोका-कोला इंडिया ने पूजा के उत्सवों में ताजगी और स्थानीय अनुभवों को जोड़ा

कोलकाता, अक्टूबर 2026: इस बार दुर्गा पूजा (पूजो) के दिन परिवारों के मिलने, पंडाल घूमने, स्थानीय पकवानों का मजा लेने और संगीत व उत्सवों से मोहल्लों में रौनक के रहे। इन परंपराओं ने लोगों को आपस में जोड़ा, जिससे उन्हें अपनों से फिर मिलने और यहां की समृद्ध संस्कृति व खान-पान का साथ मिलकर लुत्फ उठाने का मौका मिला।

त्योहारों के इस मौसम में कोका-कोला इंडिया ने अलग-अलग बाजारों में कई सांस्कृतिक अनुभवों के जरिए अपने ड्रिंक्स पोर्टफोलियो को ग्राहकों के और करीब पहुंचाया। ये पहल रिहायशी इलाकों, पसंदीदा फूड सेंटर्स और पूजा पंडालों में शुरू की गईं, जिनका मकसद लोगों के त्योहार मनाने के खास लम्हों और परंपराओं का हिस्सा बनना था।

कई परिवारों के लिए त्योहार की शुरुआत अपने प्रियजनों के घर लौटने के साथ हुई। इन मुलाकातों के मौके पर भारत के घरेलू बिलियन-डॉलर ब्रांड माज़ा ने पश्चिम बंगाल के रिहायशी इलाकों में फेस्टिव इंस्टॉलेशन और फोटो प्वाइंट्स बनाए। इसके साथ ही ब्रांड ने कोलकाता मिक्सोलॉजी के जरिए त्योहार के जश्न में एक ताजगी भरा ट्विस्ट जोड़ा। इसमें लोगों के चखने के लिए माज़ा से बनी खास मॉकटेल्स रखी गईं। माज़ा ने माज़ा आमंत्रण के जरिए बंगाल की न्योता देने की पुरानी परंपरा को भी जीवंत कर दिया।

रिटेल आउटलेट्स, अस्थायी फेस्टिव स्टॉलों और क्विक-कॉमर्स पर ड्रिंक्स उपलब्ध कराए गए, ताकि लोग दुर्गा पूजा के दौरान साथ मिलकर जश्न मनाते हुए अपने पसंदीदा ड्रिंक्स का आनंद ले सकें। खाना बंगाल की त्योहार संस्कृति का बेहद अहम हिस्सा है, जहां स्थानीय पकवानों के बहाने लोग साथ बैठकर खाते हैं, बातें करते हैं और यादें ताजा करते हैं। ‘लाल मेझे’ के जरिए कोका-कोला ने कोलकाता की ‘अड्डा’ की इस पुरानी परंपरा को समेटा। पंडाल घूमने, खाने-पीने और उत्सवों के साथ-साथ दोस्तों, परिवार और पुराने परिचितों के साथ अचानक होने वाली मुलाकातें भी इस त्योहार का उतना ही प्यारा हिस्सा बनी रहीं। ‘लाल मेझे’ के लिए खास अड्डा जगहें तय करके कोका-कोला ने इस परंपरा को त्योहार के जश्न में शामिल किया।

बंगाल के लोगों के चटपटे खाने और पंडाल घूमने के शौक से जुड़ने के लिए स्प्राइट ने स्प्राइट x स्पाइसी पूजो चैलेंज पेश किया। इस पहल के तहत कोलकाता की मशहूर फूड गलियों को चैलेंज हब्स में बदल दिया गया, जिससे लोग गेम खेलते हुए स्थानीय फूड स्पॉट्स खोज सके। इस अनुभव को और खास बनाने के लिए स्प्राइट x स्पाइसी कार्ट्स, फूड-आउटलेट पॉइंट्स, पंडाल-हॉपिंग किट्स और इस प्लेटफॉर्म के शुभंकर ‘स्प्राइसी’ को शामिल किया गया, जिसने कोलकाता के पंडालों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

कोलकाता की एक और पसंदीदा डिश बिरयानी ने दोस्तों और परिवारों को एक साथ बैठकर भरपेट खाने के लिए जुटाया। थम्स अप के साथ इसका अच्छा मेल रहा, और ब्रांड ने कोलकाता के मशहूर बिरयानी आउटलेट्स के साथ साझेदारी करके इन फूड मोमेंट्स में अपनी जगह बनाई।

कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया के इंटीग्रेटेड ऑपरेशन्स के वाइस प्रेसिडेंट संदीप बजोरिया ने कहा, “त्योहारों का मौसम पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं के साथ परिवारों और समुदायों को एक साथ लाता है। उत्सव के ये पल हमारे लिए उपभोक्ताओं से जुड़ने का अहम मौका हैं। इस दौरान हम यह भी पक्का करते हैं कि त्योहार का मजा लेते हुए उनके शरीर में पानी की कमी न हो और वे तरोताजा रहें। कोका-कोला इंडिया में हमारा ध्यान इन रिश्तों को और गहरा करने पर है। इसके लिए हम अपने विविध ड्रिंक्स पोर्टफोलियो को स्थानीय समझ से जोड़ते हैं, और बड़े डिस्ट्रीब्यूशन, रिटेल व बॉटलिंग नेटवर्क के सहारे जमीन पर मजबूत अमल करते हैं।”

अपनी फेस्टिवल्स ऑफ ट्रस्ट पहल के जरिए किनले ने उन पारंपरिक ढाकियों का सम्मान किया, जिन्होंने सबके लिए त्योहार की रौनक लाने के लिए पूरे उत्सव के दौरान मेहनत की। इस पहल के तहत ढाकियों और उनके परिवारों को एक साथ लाकर जश्न की एक शाम आयोजित की गई, जिसमें त्योहारों को सफल बनाने में उनके योगदान को सराहा गया।

मिनट मेड और पावरेड ने भारी भीड़ वाले पंडाल इलाकों में ‘ऑन-द-गो’ सैंपलिंग के जरिए फ्रूट-बेस्ड ड्रिंक्स को लोगों तक पहुंचाया। इससे त्योहारों के दौरान लोग नींबू फ्रेश, मिक्स्ड फ्रूट और एप्पल जैसे अपने पसंदीदा ड्रिंक्स चख सके।

इन अनुभवों के जरिए कोका-कोला इंडिया पूजा मनाने के कई तरीकों का हिस्सा बनी। जब परिवार और दोस्त त्योहार की परंपराओं, स्वाद और उत्साह का मजा लेने के लिए साथ आए, तब कंपनी ने अपने ड्रिंक्स को उनके और करीब पहुंचाया।

 

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!