अखिल भारतीय एनसीसी गर्ल्स ट्रैकिंग शिविर 26 अक्टूबर से

देश भर से 525 गर्ल्स कैडेट आएंगी अजमेर
अजमेर,23 अक्टूबर!
अखिल भारतीय एनसीसी गर्ल्स ट्रैकिंग शिविर का आयोजन आगामी 26 अक्टूबर से  2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा ! इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 525 गर्ल्स कैडेट भाग लेंगी।
11 राज बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय दाधीच, सेना मेडल ने शुक्रवार  को यहां सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय परिसर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली छात्रा कैडेट 25 अक्टूबर तक अजमेर पहुंच जाएंगी। यह शिविर कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित किया जाएगा जहां प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि अजमेर  पूर्व में भी लगातार इस तरह के शिविरों की मेजबानी करता रहा है। इस बार भी शिविर में अजमेर की भौगोलिक सांस्कृतिक  एवं धार्मिक विरासतों से इन छात्राओं को रूबरू कराने के साथ-साथ एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
कर्नल दाधीच ने बताया कि आठ  दिवसीय शिविर के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं को आमंत्रित कर युवा पीढ़ी को नए समाज की रचना हेतु संदेश दिए जाएंगे। प्रमुख रूप से ट्रैकिंग से जुड़े विभिन्न पहाड़ियों एवं रेतीले मैदानों पर इन छात्रा केडिटस की शारीरिक क्षमताओं को भी मजबूत बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त खेलकूद स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी तथा पुष्कर के ब्रह्मा जी मंदिर दर्शन नारेली दर्शन प्रमुख रूप से शिविर का हिस्सा होंगे।
उन्होंने बताया कि शहर की नामचीन हस्तियां को आमंत्रित करते हुए उनके अनुभव प्राप्त किए जाएंगे। शिविर के अंतर्गत दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे जिसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों से जुड़ी सांस्कृतिक विरासतों का परिचय प्राप्त होगा एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!