नाटक के द्वारा 500 से अधिक विद्यार्थियों को दिया नशे से बचने का संदेश

अजमेर/ नाट्यवृंद थिएटर अकादमी द्वारा वरिष्ठ रंगकर्मी उमेश कुमार चौरसिया द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक “करने हैं साकार सपने” के लगातार हो रहे मंचन की श्रृंखला में सोमवार को नारायणा कॉलेज एवं सेंट्रल एकेडमी स्कूल में प्रस्तुति हुई। इस नाटक के माध्यम से अब तक विविध शिक्षण संस्थानों के 500 से अधिक विद्यार्थियों को हीरोइन, स्मैक जैसे नशे के जहर से दूर रहने तथा बरगलाने वाले नशे के सौदागरों से सावधान रहने का संदेश दिया गया है। नाटक में सेंट्रल एकेडमी टीटी कॉलेज की सेजल यादव और सलोनी ने सूत्रधार, गुंजन लखावत ने जग्गा, पूर्णिमा गहलोत युवती, रोशनी कुमावत ने मम्मी, ईशा जाटव ने रिक्शाचालक जुगल व अंजू प्रजापत ने छात्र रोहन के रूप में प्रभावी अभिनय किया। कार्यक्रम में अतिथि डॉ नेहा मिश्रा व प्राचार्य डॉ वर्षा नाल्मे ने कलाकारों को सम्मानित किया। समन्वयक डॉ पूनम पांडे ने बताया कि नाट्यवृंद संस्था विगत 40 वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विविध विषयों को लेकर निशुल्क प्रस्तुतियां करती रही है। हाल ही में मतदाता जागरूकता के लिए भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियां की गई थी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!