पूर्व रेलवे द्वारा खाना–आसनसोल रेलखंड के दुर्गापुर एवं अंडाल स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) की लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित चार रेलसेवाएं रद्द रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रद्द रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है।
1. गाड़ी संख्या 19608, मदार–कोलकाता रेलसेवा दिनांक 21 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19607, कोलकाता–मदार रेलसेवा दिनांक 24 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर–सियालदह रेलसेवा दिनांक 22 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 12987, सियालदह–अजमेर रेलसेवा दिनांक 23 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी।