अजमेर। पंचायती राज चुनाव 2026 के दुसरे चरण में आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अजयसर खरेकड़ी एवं माकड़ वाली एवं लोहागल क्षेत्र में बूथ मैनेजमेंट कर सक्रिय सहभागिता निभाई ।
जिला परिषद वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती रजिया वाजिद खान चीता पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण वार्ड नंबर 18 से श्रीमती गजराज कंवर लाला बन्ना वार्ड नंबर 19 से नियामत खान चीता के समर्थन में बूथ मैनेजमेंट किया ।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता पूर्व महासचिव शिव कुमार बंसल अरशद बुलंद सचिव योगेश जाटोलिया आजाद लखन मुकेश सिंह राठौड़ शंकर गुर्जर अकरम खान भंवर सिंह राठौड़ शक्ति सिंह रलावता विशाल टाटीवाल रामदेव सिह रावत अभिषेक रावत अशोक चीता रज्जाक खान शाहिद खान चीता राहुल रावत रमेश वर्मा रवि दगदी पोली चीता रोबिन सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे ।
कांग्रेसी नेता ने रलावता ने पंचायती राज चुनाव 2026 में अजमेर उतर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षैत्र में शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए मतदाताओ का आभार व्यक्त किया एवं दावा किया कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की अजमेर ग्रामीण वार्ड नंबर 18 एवं 19 जिला परिषद की वार्ड नंबर 5 की तीनो सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार भारी मतो से विजयी होंगे।
महेन्द्र सिह रलावता