राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2026 में पारस हेल्थ देश के शीर्ष तीन मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल समूहों में शामिल

उदयपुर । स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रतिष्ठित समूह पारस हेल्थ ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। टाइम्स नाउ हॉस्पिटल सर्वे 2026 के अंतर्गत ऑल इंडिया टॉप ग्रुप ऑफ मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स – नेशनल ग्रुप रैंकिंग 2026 में पारस हेल्थ ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में पारस हेल्थ की महत्वपूर्ण और अग्रसर उपस्थिति को दर्शाती है। पारस हेल्थ उत्तर और पूर्वी भारत में समूह की महत्वपूर्ण भूमिका है, जहां समूह के विभिन्न अस्पताल विभिन्न चिकित्सा आवश्यकताओं के अनुरूप लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में अपोलो हॉस्पिटल्स ने पहला और फोर्टिस हेल्थकेयर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

टाइम्स नाउ हॉस्पिटल सर्वे 2026 मई से सितंबर 2026 के बीच रिसर्च एंड इनसाइट्स के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस सर्वे के अंर्तगत स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मान्यताओं और पंजीकरणों पर आधारित दस्तावेजी शोध, 1,500 से अधिक फिजिश्यनों एवं विशेषज्ञों के साक्षात्कार, 2,000 से अधिक मरीजों और उनके तीमारदारों से वार्तालाप तथा 1,950 से अधिक अस्पतालों और क्लीनिकों से प्रबंधन द्वारा अनुमोदित तथ्य-पत्रों के संग्रह को शामिल किया गया था।

सर्वे के अंर्तगत मूल्यांकन में चिकित्सकीय गुणवत्ता, बुनियादी ढांचे, मानव संसाधन, मान्यता, मरीजों की सुरक्षा तथा शैक्षणिक एवं शोध क्षमताओं जैसे प्रमुख मानकों को शामिल किया गया। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया गया कि चिकित्सक उन अस्पतालों की रेटिंग न करें, जिनके साथ उनका हाल ही में प्रोफेशनल संबंध रहा हो।

गौरतलब है की स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में प्रतिष्ठित समूह पारस हेल्थ समूह हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आठ अस्पतालों का संचालन करता है। इसके अस्पताल गुरुग्राम, पंचकूला, पटना, दरभंगा, रांची, उदयपुर, श्रीनगर और कानपुर में स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, पारस हेल्थ द्वारा मोहाली में एक मेडसेंटर भी संचालित किया जाता है। पारस हेल्थ के अनुसार, समूह के अस्पतालों में अब तक 21 लाख से अधिक मरीजों का उपचार किया जा चुका है। समूह में 2,100 से अधिक चिकित्सकीय एवं नर्सिंग पेशेवरों की टीम निरंतर कार्यरत है जो मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार प्रदान करना सुनिश्चित करती है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!