नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026 – पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एशिया क्षेत्र में कूलिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारत का विस्तार लेता एचवीएसीआर बाजार यह दर्शाता है कि यहां कूलिंग और इमारतों में अधिक ऊर्जा दक्ष प्रणालियों को अपनाने की दिशा में एक व्यापक बदलाव आ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, भारत की कूलिंग की मांग 2035 तक दोगुनी से अधिक होने का अनुमान है जिससे एचवीएसीआर वैल्यू चेन में उपकरण निर्माण से लेकर उन्नत कूलिंग तकनीकों तक कई अवसर पैदा होंगे।
इस बढ़ती मांग में सहयोग करते हुए पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन से जुड़ा एक विशेष उद्योग कार्यक्रम एचवीएसीआर वर्ल्ड 23 से 26 नवंबर तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्रेड सेंटर एरिना में फिर से आयोजित होगा। एयर कंडीशनिंग, हीटिंग एंड रेफ्रिजरेशन इंस्टीट्यूट (एएचआरआई) और एएसएचआरएई फाल्कन चैप्टर द्वारा समर्थित यह कार्यक्रम ऊर्जा कुशल प्रणालियों और जलवायु के अनुकूल तकनीकों पर प्रकाश डालेगा। इन्हें वैश्विक स्तर पर निर्मित वातावरण की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही यह कार्यक्रम भारतीय निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं को पूरे क्षेत्र में मौजूद अवसरों से जोड़ने का काम करेगा।
एचवीएसीआर वर्ल्ड 12,000 से अधिक उद्योग पेशेवरों और 100 से अधिक प्रदर्शकों का स्वागत करेगा जो 5,000 से अधिक उत्पाद और सॉल्यूशंस पेश करेंगे। इस प्रदर्शनी में हीटिंग, कूलिंग, वेंटिलेशन, इनडोर वायु गुणवत्ता और स्मार्ट कंट्रोल से जुड़े नवीनतम उत्पाद और टेक्नोलॉजी शामिल होंगी। इस आयोजन में चीन, भारत, इटली, दक्षिण कोरिया, स्पेन और तुर्किये सहित अन्य देशों के प्रदर्शक शामिल होंगे।
डीएमजी इवेंट्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोसिने हेइजमैन्स ने कहा, “एचवीएसीआर इस बात में अहम भूमिका निभाता है कि ऑपरेटर किस तरह अलग अलग प्रोजेक्ट्स में बिल्डिंग के आराम और लंबे समय तक चलने वाले कामकाज को संभालते हैं। पश्चिम एशिया, अफ्रीका और दक्षिण एशिया में बड़ी परियोजनाओं से लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण सुविधाओं तक बेहतर प्रदर्शन की बढ़ती उम्मीदों और टिकाऊपन के लक्ष्यों के कारण कुशल और भरोसेमंद एचवीएसीआर सिस्टम की जरूरत बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय बाजार के 2030 तक 18.4 अरब डॉलर तक पहुंचने के अनुमान (एक्सपर्ट मार्केट रिसर्च) को देखते हुए ऐसे समाधानों की मांग बढ़ती रहेगी जो कार्यक्षमता और विश्वसनीयता के बीच संतुलन बनाए रखते हैं। इस स्तर की मांग को पूरा करने के लिए एचवीएसीआर वैल्यू चेन से जुड़े निर्माताओं और व्यवसायों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत है ताकि किसी इमारत के पूरे जीवनचक्र के दौरान बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।”
भारतीय विनिर्माताओं के लिए यह एक ऐसा क्षेत्रीय बाजार है जहां विभिन्न प्रकार की परियोजना जरूरते हैं और ऊर्जा कुशल कूलिंग समाधानों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में उनके लिए यहां सेवाएं देने का एक अवसर है।
एचवीएसीआर समुदाय का जलवायु अनुकूल समाधानों से जुड़ाव– कूलिंग एवं रेफ्रिजरेशन से लेकर वेंटिलेशन, इनडोर वायु गुणवत्ता और बिल्डिंग ऑटोमेशन तक एचवीएसीआर वर्ल्ड उन प्रणालियों को कवर करेगा जो इमारतों और सुविधाओं के संचालन के तरीके को प्रभावित करते हैं। इस उत्पाद श्रृंखला में एयर कंडीशनिगं उपकरण, बिल्डिंग सर्विसेज इंजीनियरिंग, जलवायु नियंत्रण, हीट एक्सचेंजर, पंप और वैकल्पिक ऊर्जा उपकरण शामिल हैं।
ये टेक्नोलॉजी निर्मित परिवेश में अलग अलग जरूरतें पूरी करती हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सावधानीपूर्वक मैनेज की गई आंतरिक स्थितियों की जरूरत होती है। वहीं डेटा सेंटर विश्वसनीय कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करते हैं, जबकि हॉस्पिटैलिटी, विनिर्माण और फूड एवं बेवरेज संचालन में तापमान नियंत्रण, वेंटिलेशन और सिस्टम निष्पादन के लिए अलग अलग जरूरतें होती हैं। एचवीएसीआर वर्ल्ड इन एप्लीकेशंस पर ध्यान केंद्रित करता है जिससे आगंतुकों को अपने प्रोजेक्ट्स की तकनीकी और परिचालन संबंधी जरूरतों के अनुरूप समाधान खोजने में मदद मिल सके।
बिग 5 ग्लोबल के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में एचवीएसीआर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय ब्रांड शामिल होंगे। इनमें एएचआई कैरियर, हायर, हनीवेल, मिडिया, ईबीएम-पैपस्ट, के-फ्लेक्स और ग्रेस्टोन एनर्जी सिस्टम्स शामिल हैं। एयरोलम और डॉल्फिन भी इसमें हिस्सा लेंगे जिससे इस कार्यक्रम शामिल कंपनियों की संख्या और बढ़ जाएगी। इस साल हिस्सा लेने वाले भारतीय प्रदर्शकों में 22/7 एंटरप्राइस, डेसिकेंट रोटर्स, एसके फैब्रिकेशन, एचसीई डायनामिक्स, मेहता ट्यूब्स और रिशिका इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
अल शिरावी ग्रुप ऑफ कंपनीज़ की सदस्य लेमिनार ग्लोबल ने पूरे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मेक्सफ्लो ब्राड के तहत सटीक रूप से निर्मित कॉपर ट्यूब और पाइप की मार्केटिंग और वितरण के लिए हाल ही में मेहता ट्यूब्स के साथ एक रणनीतिक वितरण समझौता किया है। ये दोनों कंपनियां एचवीएसीआर वर्ल्ड में हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन में एचवीएसीआर सॉल्यूशंस की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ साथ उनकी इस व्यावसायिक साझीदारी को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है।
अपनी भागीदारी पर मिडिया बिल्डिंग टेक्नोलॉजीज के क्षेत्रीय निदेशक (पश्चिम एशिया एवं सीआईएस) मारवान अल ओबैदी ने कहा, “पश्चिम एशिया में निर्माण कार्यों के विस्तार और इमारतों के लिए प्रदर्शन संबंधी जटिल होती जरूरतों के चलते कुशल, भरोसेमंद और स्मार्ट कूलिंग समाधानों की मांग बढ़ रही है। बिग 5 ग्लोबल में एचवीएसीआर रणनीतिक साझीदार के रूप में हमें पूरे क्षेत्र के उद्योग विशेषज्ञों से जुड़ने और अपना पूरा पोर्टफोलियो प्रदर्शित करने में खुशी हो रही है। इसमें आवासीय और व्यावसायिक एयर कंडीशनिंग से लेकर एप्लायड एचवीएसी और डेटा सेंटर कूलिंग तक शामिल हैं जो ऐसी टेक्नोलॉजी से लैस हैं जो बेहतर ऊर्जा दक्षता, आराम और परिचालन प्रदर्शन को बढ़ावा देती हैं। यह आयोजन उन पेशेवरों के साथ जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है जो एचवीएसीआर विनिर्देशन और परियोजना की डिलीवरी को आकार दे रहे हैं।”
ज्ञान साझाकरण और गठबंधन को सुगम बनाना– इस प्रदर्शनी में एचवीएसीआर टॉक्स शामिल हैं जिनमें एएचआरआई, एएसएचआरएई, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेफ्रिजरेशन (आईआईर), यूरोपियन एसोसिएशन ऑफ रेफ्रिजरेशन, एयर कंडीशनिंग एंड हीट पंप (आरएसीएचपी) कांट्रैक्टर्स (एरिया), एप्टा ग्रुप और तोशिबा जैसी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित उद्योग के विशेषज्ञ व्यवहारिक जानकारी देंगे। इस साल के एजेंडे में चार मुख्य क्षेत्रों पर विचार किया जाएगा जिनमें डेटा सेंटर एवं टिकाऊ कूलिंग, एचवीएसी रेट्रोफिटिंग के जरिए मौजूदा इमारतों को डिकार्बोनाइज करना, भविष्य के माहौल के लिए लचीला एचवीएसी डिजाइन और रेफ्रिजरेंट ट्रांजिशन तथा अनुपालन के लिए तैयारी शामिल हैं।
तकनीकी कार्यक्रम के साथ साथ एएचआरआई एक बंद कमरे में लीडरशिप गोलमेज सम्मेलन का आयोजन करेगा जिसमें एचवीएसीआर क्षेत्र में रेफ्रिजरेंट परिवर्तन सहित उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पर्यावरणीय उत्पाद घोषणाओं और उत्पाद श्रेणी नियमों के माध्यम से एक सामान्य स्थिरता ढांचा स्थापित किया जाएगा और पूरे क्षेत्र में मानकों और नवाचार में उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया जाएगा।
यह कार्यक्रम पेशेवरों को यह समझने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है कि बदलते मानक, उभरती टेक्नोलॉजीज़ और क्षेत्र विशिष्ट जरूरतें उन प्रणालियों को कैसे प्रभावित कर रही हैं जिनका वे प्रबंधन करते हैं, जिनके लिए वे विनिर्देश तय करते हैं और जिन्हें वे संचालित करते हैं। इन सत्रों में तकनीकी विशेषज्ञता को वास्तविक परियोजना और परिचालन संबंधी जरूरतों के संदर्भ में प्रस्तुत किया जाएगा जिसमें व्यवहारिक एप्लीकेशन पर जोर दिया जाएगा।
इसके अलावा, एएसएचआरएई रीयल वर्ल्ड एनर्जी मैनेजमेंटः लेसन फ्रॉम हॉस्पिटल्स, डेटा सेंटर एंड कॉमर्शियल फैसिलिटीज विषय पर शुल्क भुगतान पर प्रशिक्षक के नेतृत्व में वैश्विक प्रशिक्षण का आयोजन करेगा जिसका संचालन जीआरएफएन के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संस्थापक हसन यूनिस करेंगे। इस सत्र में ऊर्जा प्रदर्शन, कार्ययोजना, कार्बन प्रबंधन, जल दक्षता और आईएसओ 50001 एवं एएसएचआरएई/आईईएस मानक 100 सहित संबंधित मानकों को शामिल किया जाएगा।
इन सत्रों के साथ साथ एचवीएसीआर वर्ल्ड एक विशेष “केवल आमंत्रण पर” यूएन ओजोन कार्यशाला आयोजित करेगा। इसमें पश्चिम एशिया और अरब लीग के पर्यावरण मंत्रालयों एवं राष्ट्रीय ओजोन इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वे किगाली संशोधन को लागू करने, निम्न जीडब्लूपी वाले रेफ्रिजरेंट्स, ए2एल के लिए तैयारियों और अद्यतन मानकों और संहिताओं पर चर्चा करेंगे।
एचवीएसीआर को कई प्रायोजकों और साझीदारों का समर्थन प्राप्त है। इनमें मुख्य सहयोगी साझीदार के रूप में ऊर्जा एवं बुनियादी ढांचा मंत्रालय शामिल है। अन्य सहयोगी साझीदारों में अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्रालय, दुबई सिविल डिफेंस, दुबई नगर पालिका, नगर पालिका और परिवहन विभाग- अबू धाबी (डीएमटी), रास अल खैमाह नगर पालिका और रियाद क्षेत्र नगर पालिका शामिल हैं। इसे एएचआरआई और एएसएचआरएई फाल्कन चैप्टर का समर्थन प्राप्त है। इसके रणनीतिक साझीदार मिडिया, प्रीमियम सिस्टम प्रायोजक तोशिबा और ज्ञान साझीदार इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रेफ्रिजरेशन हैं।