राजस्थान रचनाकार परिचय कोश में प्रकाशित हुआ सैनिक कवि गणपत लाल उदय का जीवन परिचय

552 साहित्यकारों को मिला पुस्तक में स्थान, राजस्थान की साहित्यिक विरासत को संजोने की अनूठी पहल।
Oplus_131072

अरांई (अजमेर, राजस्थान)। राजस्थान के साहित्य जगत के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि ‘राजस्थान रचनाकार परिचय कोश’ पुस्तक का सफलतापूर्वक प्रकाशन हो चुका है। भारतीय डाक के माध्यम से यह पुस्तक सैनिक कवि गणपत लाल उदय को प्राप्त हुई। इस परिचय कोश में राजस्थान के 552 साहित्यकारों का परिचय प्रकाशित किया गया है।

  पुस्तक में साहित्यकारों के परिचय के साथ-साथ प्रकाशन, प्रकाशक एवं संपादकीय टीम से संबंधित जानकारी भी शामिल की गई है। इसके अतिरिक्त राजस्थान के राज्यपाल माननीय हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत, शिक्षामंत्री माननीय मदनलाल दिलावर तथा मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी, भोपाल के निदेशक डॉ. विकास दवे के बधाई एवं शुभकामना संदेश भी प्रकाशित किए गए हैं।
    इस महत्वपूर्ण पुस्तक में अजमेर जिले के अरांई निवासी सैनिक कवि गणपत लाल उदय का परिचय अनुक्रम संख्या 08 पर तथा पृष्ठ संख्या 57 एवं 58 पर प्रकाशित हुआ है। गणपत लाल उदय वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में दिल्ली में सेवारत हैं। वे देशसेवा के साथ-साथ साहित्य साधना में भी निरंतर सक्रिय हैं। उनकी रचनाओं में देशभक्ति, सैनिक जीवन, सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनाओं का प्रभावशाली चित्रण देखने को मिलता है।
गणपत लाल उदय की साहित्यिक यात्रा सैनिक जीवन और लेखन के अनूठे संगम का उदाहरण है। उनकी रचनाएँ देशप्रेम, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जागरूकता की भावना को अभिव्यक्त करती हैं। विभिन्न साझा काव्य-संकलनों एवं पुस्तकों में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं।
       इस पुस्तक का संपादन डॉ. प्रभात कुमार सिंघल एवं साहित्यकार डॉ. वैदेही गौतम ने किया है। इसका प्रकाशन काव्यांजलि पब्लिकेशन, कोटा (राजस्थान) द्वारा किया गया है। पुस्तक का ISBN 978-81-688333-4-0 है।
राजस्थान के 552 साहित्यकारों को एक ही पुस्तक में स्थान देकर उनके साहित्यिक योगदान को संकलित करना प्रदेश की समृद्ध साहित्यिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह परिचय कोश साहित्यकारों की पहचान को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुँचाने के साथ-साथ भावी पीढ़ी को राजस्थान की साहित्यिक उपलब्धियों और रचनात्मक परंपरा से परिचित कराने में भी सहायक सिद्ध होगा।
सैनिक कवि — गणपत लाल उदय
अरांई, जिला अजमेर, राजस्थान
ईमेल: [email protected]

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!