उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में लेखा एवं कार्मिक विभाग द्वारा रेल पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी 5.0) अभियान के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों का आयोजन अलग- अलग तिथियों और स्थानों पर किया जाएगा। जिसके अंतर्गत
2 नवंबर 2026 को बैंक ऑफ बड़ौदा, डब्ल्यू.आर. ब्रांच, डीआरएम ऑफिस, अजमेर में शिविर लगेगा। 4 नवंबर 2026 को एसबीआई, स्पेशल ब्रांच, कलेक्ट्रेट, अजमेर में और 5 नवंबर 2026 को एसबीआई, मुख्य शाखा, आबूरोड में शिविर आयोजित होगा। 6 नवंबर 2026 को एसबीआई, मुख्य शाखा, सी-23, मधुबन, उदयपुर में पेंशनभोगी अपना प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। 12 नवंबर 2026 को दो स्थानों—बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेशन कैंपस ब्रांच, अजमेर तथा स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, भीलवाड़ा में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 13 नवंबर 2026 को भारतीय स्टेट बैंक, मारवाड़ जंक्शन ब्रांच, पाली में और 16 नवंबर 2026 को एसबीआई, मुख्य शाखा, रेलवे स्टेशन, भीलवाड़ा में शिविर आयोजित होगा। 17 नवंबर 2026 को रेलवे अस्पताल, अजमेर में एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। 18 नवंबर 2026 को पंजाब नेशनल बैंक, सिनेमा रोड, अजमेर और एसबीआई, मुख्य शाखा, सोजत रोड में शिविर लगेंगे। 19 नवंबर 2026 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, उदयपुर में शिविर रहेगा। 20 नवंबर 2026 को एसबीआई, तहसील रोड, मावली और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, अजमेर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 नवंबर 2026 को यूबीआई, श्री नगर रोड, अजमेर और डीआरएम ऑफिस, अजमेर में शिविर लगेंगे। 25 नवंबर 2026 को एसबीआई, रानी (पाली) तथा एसबीआई, मुख्य शाखा, बस स्टैंड, आबूरोड में शिविर का आयोजन होगा। अभियान के अंत में 26 नवंबर 2026 को स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, आबूरोड में शिविर लगाया जाएगा।
शिविर में आने वाले सभी पेंशनभोगियों को अपने साथ पीपीओ नंबर, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और मोबाइल फोन लाना अनिवार्य है। अजमेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री अशोक कुमार मीणा एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती मेघा गोदारा देव ने सभी पेंशनभोगी बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करें।