पंचायती राज आम चुनाव 2026 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सराधना के पांच मतदान बूथो पर स्काउट ट्रेनिंग काउंसलर रामदेव कालेल के नेतृत्व में स्काउट में गाइड ने मतदान बूथों पर दिव्यांगों , बुजुर्गों को मतदान केंद्र पर लाने , मतदाताओं को कतार में व्यवस्थित करने ,अनुशासन व पानी पिलाने , आदर्श आचार संहिता के पालन में सहयोग सहित विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए। आर एन रावत ने बताया कि अजय परोदा , काव्यांश, आर्यन , सूरज , भव्य पुरी, नरेंद्र ,अंशुमन, जतिन , लोकेश , हिमांशु, प्रिंस अंजली, रोनक, सुरता, मनु, मीनाक्षी ,वर्षा ,पायल ,नेहा , ने उत्कृष्ठ सेवा कार्य किया । संस्था प्रधान मीनू चतुर्वेदी, विद्यालय स्टॉफ व ग्रामवासियों ने स्काउट्स के सेवा कार्य की सराहना की।