हीरो मोटोकॉर्प ने ‘हीरो संग त्योहार है हर कहीं’ के साथ बढ़ाई त्योहारी खुशियां- चार दिनों के विशेष हीरोत्सव सेलेब्रेशन का किया ऐलान

नई दिल्ली, अक्टूबर 2026: त्योहारी उमंग को और बढ़ाते हुए, दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत भर के ग्राहकों के लिए ‘हीरोत्सव’ की घोषणा की है। यह फेस्टिव ऑफर्स और आकर्षक इनामों का चार दिन का खास उत्सव है। 1 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक चलने वाली यह पहल कंपनी के देशव्यापी फेस्टिव कैंपेन ‘हीरो संग त्योहार है हर कहीं’ को आगे बढ़ाती है और अपने त्योहारी सीजन को यादगार बनाना चाहने वाले ग्राहकों के लिए और ज्यादा खुशियां लेकर आती है।

यह उत्सव हीरो मोटोकॉर्प के मोटरसाइकिल और स्कूटर पोर्टफोलियो में हाल ही में पेश किए गए 12 नए और अपडेटेड मॉडलों को ग्राहकों से मिली असाधारण प्रतिक्रिया के बाद आयोजित किया जा रहा है। डीलरशिप पर रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे ग्राहकों और मजबूत मांग ने त्योहार के इस माहौल को और रफ्तार दी है। हीरोत्सव के जरिए कंपनी का लक्ष्य नई शुरुआत के इस मौसम को और भी फायदेमंद बनाना है, ताकि ग्राहकों को अपना पसंदीदा हीरो टू-व्हीलर घर लाने की एक और वजह मिल सके।

चार दिन के हीरोत्सव में ये आकर्षक ऑफर्स शामिल हैं- रोजाना इनाम: हीरो टू-व्हीलर्स और सोने के सिक्के जीतने का मौका, साथ ही अन्य पक्के इनाम, खास रिटेल फाइनेंस ऑफर्स: 100% तक फाइनेंस की सुविधा, 2,222 रुपये से शुरू होने वाली ईएमआई और नो-कॉस्ट ईएमआई, जिससे ग्राहकों के लिए अपनी पसंद का टू-व्हीलर घर लाना आसान हो जाता है।क्रेडिट कार्ड कैशबैक: चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 10,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक, कॉर्पोरेट लाभ: चुनिंदा मॉडलों पर 6,000 रुपये तक की बचत।

इस पहल के बारे में बात करते हुए हीरो मोटोकॉर्प की इंडिया बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आशुतोष वर्मा ने कहा, “इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों ने हीरो मोटोकॉर्प पर जो जबरदस्त भरोसा और उत्साह दिखाया है, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। हमारे 12 नए और अपडेटेड मॉडलों को असाधारण प्रतिक्रिया मिली है। यह हमारे पोर्टफोलियो की ताकत और देश भर के ग्राहकों के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को दिखाता है। हीरोत्सव त्योहार के इस उत्साह को और भी फायदेमंद अनुभव में बदलने का हमारा तरीका है, जिसमें हीरो टू-व्हीलर घर लाने की सोच रहे लोगों के लिए विशेष ऑफर्स और आकर्षक लाभ हैं। त्योहार के इस जोश और हमारी डीलरशिप पर मजबूत मांग के बीच हम ग्राहकों को चार दिन के इस खास उत्सव का पूरा फायदा उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

ग्राहक अपनी नजदीकी अधिकृत हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर जाकर या कंपनी के डिजिटल रिटेल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करके हीरोत्सव ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। ये विशेष लाभ 1 नवंबर से 4 नवंबर 2026 तक सीमित अवधि के लिए उपलब्ध हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!