डिजिटल होगी जनगणना 2027 : स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित

द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

अजमेर 2 नवम्बर। भारत सरकार जनगणना निदेशालय एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार 16 वीं जनगणना 2027 अन्तर्गत जनगणना द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के कार्य के लिए प्रत्येक चार्ज स्तर के नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण 2 से 5 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में दो दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला परिषद सभागार मंे किया गया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी श्रीमती रुद्रा रेणु ने अधिकारियों एवं जनगणना चार्ज स्तर से उपस्थित नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों को जनगणना- 2027 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि संपूर्ण जनगणना कार्य का प्रबंधन एवं निगरानी निर्धारित पोर्टल (सीएमएमएस पोर्टल) के माध्यम से की जा रही है।
साथ ही जनगणना-2027 द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के बारे में  ने बताया कि इस बार स्व-गणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है। इसके बाद प्रगणकों द्वारा 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। एक मार्च  से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण चरण चलाया जाना प्रस्तावित है।
जिले के मास्टर ट्रेनर श्री युधिष्ठिर प्रसाद वर्मा ने इस दो दिवसीय दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा के अनुसार प्रस्तुत करते हुए गणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के बारे में नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायक को अवगत कराते हुए जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रथम दिवस द्वितीय चरण की जानकारी, जनगणना कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों, कार्मिकों, अन्य स्टाफ के प्रशासनिक दायित्व, सीएमएमएस पी.ई. मॉड्यूल के तहत ई.बी. बनाने, प्रशिक्षण मॉड्यूल, एचएलबी से ई.बी. ब्लॉक बनाना, स्व-गणना करने आदि का सैद्धान्तिक एवं व्यवहरिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
जनगणना निदेशालय जयपुर विषय विशेषज्ञ चंदन सिंह व शिवानी मीणा द्वारा द्वितीय चरण के लिए प्रत्येक चार्ज स्तर पर जनगणना से संबंधित किये जाने वाले समस्त महत्वपूर्ण कार्यों को इंगित करते हुए जनगणना 2027 द्वितीय चरण की जानकारी प्रदान की।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक श्री शैलचंद व्यास ने चार्ज स्तर पर नियुक्त नियमित  सहायक एवं तकनीकी सहायक प्रशिक्षकों भारत सरकार के जनगणना संबंधित गजट नोटिफिकेशन व उसके प्रति उत्तरदायित्वों के संबंध मे अवगत करवाया।
इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री वेदनाथ, जिला जनगणना प्रकोष्ठ में नियुक्त राजेंद्र मेघवाल, सूचना सहायक दीपमाला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!