हीरो मोटोकॉर्प ने टीएफटी के साथ Xtreme 125R Stealth Edition लॉन्च कर स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में मानक और ऊंचे किए

नई दिल्‍ली, नवंबर 2026: दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने आज टीएफटी के साथ नए Xtreme 125R Stealth Edition के लॉन्च की घोषणा की। इससे भारत के तेजी से बढ़ते स्पोर्टी 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में कंपनी का नेतृत्व और मजबूत होता है।

ब्रांड की मूल फिलॉसफी “लिव एक्सट्रीम” पर आधारित यह नया वेरिएंट नई पीढ़ी के उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस, स्टाइल, राइडर की ज्यादा सुरक्षा और स्मार्ट कनेक्टिविटी, सब कुछ बराबर चाहते हैं। यह लॉन्च प्रीमियम टेक्नोलॉजी को मोटरसाइकिल के हर सेगमेंट तक पहुंचाने पर हीरो मोटोकॉर्प के निरंतर फोकस को दिखाता है।

इस लॉन्च के अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प की इंडिया बिजनेस यूनिट के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री आशुतोष वर्मा ने कहा, “स्पोर्टी 125cc सेगमेंट तेजी से बदल रहा है, और इसकी वजह हैं युवा ग्राहक, जो ऐसी मोटरसाइकिल चाहते हैं जो परफॉर्मेंस और डिजाइन के साथ-साथ एडवांस टेक्नोलॉजी में भी उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप हो। प्रीमियम इंजीनियरिंग और सेगमेंट में सबसे आगे रहने वाले फीचर्स के दम पर Xtreme 125R पहले ही इस कैटेगरी में बेंचमार्क बन चुकी है। टीएफटी के साथ नया Stealth Edition कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स को और ज्यादा ग्राहकों की पहुंच में लाकर मानक और ऊंचे करता है। यह ग्राहकों के लिए स्थायी वैल्यू बनाता है और उन्हें सही मायनों में ‘लिव एक्सट्रीम’ का मौका देता है।”

कनेक्टेड राइडिंग का अनुभव: इस नए वेरिएंट की खासियत है ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला चमकदार 4.2-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जो नेविगेशन, कम्युनिकेशन और राइड से जुड़ी जानकारी को आसानी से एक साथ लाता है। इस अपग्रेड से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल राइडर की उंगलियों पर रहते हैं। यह Xtreme 125R राइडर्स को हर सफर में कनेक्टेड रखते हुए आधुनिक, टेक-फॉरवर्ड अनुभव देता है।

सेगमेंट में पहली बार सेफ्टी इनोवेशन: Xtreme 125R सेगमेंट में पहली बार टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) ला रही है, जो सुरक्षा और सुविधा का अहम फीचर है और आम तौर पर बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिलों में मिलता है। राइडर की सुरक्षा के प्रति हीरो मोटोकॉर्प की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए Xtreme 125R स्पोर्टी 125cc सेगमेंट में टीपीएमएस देने वाली पहली मोटरसाइकिल होगी। रियल-टाइम में टायर प्रेशर की जानकारी और तुरंत अलर्ट जैसी सुविधाओं से राइडर टायर को सही हालत में रख पाते हैं, और अलग-अलग सड़कों पर सुरक्षा, सुविधा और राइडिंग का भरोसा बढ़ता है।

ज्यादा स्पोर्टी, शार्प और अलग डिजाइन: स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हुए Xtreme 125R Stealth Edition में अब कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इनसे मोटरसाइकिल को ज्यादा संतुलित, प्रीमियम और दमदार लुक मिलता है, और इसकी आक्रामक डिजाइन फिलॉसफी भी बनी रहती है।

मानक तय करने वाली परफॉर्मेंस: नई टेक्नोलॉजी के अलावा, नया वेरिएंट उसी परफॉर्मेंस और सेफ्टी पैकेज के साथ आता है, जिसने Xtreme 125R को अपनी कैटेगरी की सबसे दमदार मोटरसाइकिलों में शामिल किया है। इसमें सेगमेंट में पहली बार ड्यूअल-चैनल एबीएस दिया गया है, जो ब्रेकिंग पर ज्यादा भरोसा देता है। तीन राइड मोड्स (रेन, रोड और स्पोर्ट) से राइडर अलग-अलग हालात के हिसाब से परफॉर्मेंस सेट कर सकते हैं। साथ ही, क्रूज कंट्रोल लंबे सफर में आराम बढ़ाता है। ये सभी फीचर्स मिलकर Xtreme 125R Stealth Edition को स्पोर्टी 125cc सेगमेंट की सबसे ज्यादा फीचर्स से लैस मोटरसाइकिलों की कतार में खड़ा करते हैं।

रंग और कीमत: Xtreme 125R का नया Stealth Edition पर्ल रेड एक्सेंट्स से सजे खास मिडनाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। यह मोटरसाइकिल देश भर में हीरो मोटोकॉर्प डीलरशिप पर 1,15,000 रुपये (एक्स-शोरूम, पूरे भारत में) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!