सौरभ गंगवाल का स्वागत किया

अजमेर । भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक  व वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA), गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत।
सौरभ गंगवाल का अजमेर आगमन पर महावीर सेवा परिषद द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया । परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गांधी एवं महासचिव कमल गंगवाल ने सौरभ का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । उपाध्यक्ष विजय पांड्या ने परिचय करते हुए बताया कि वर्ष 2017 से रिजर्व बैंक में अपनी सेवाएं देते हुए कई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संबंधी, वित्तीय विनियमन, भुगतान प्रणालियों में नवाचार करते हुए महत्वपूर्व कार्य किए । आईएमएफ, विश्व बैंक, डब्ल्यूटीओ जैसे बहुपक्षीय संस्थानों में भी कार्य करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की । वर्तमान में आईएफएससीए में विकास तथा पोत पट्टे, विमान पट्टे, समुद्री वित्तपोषण, विमानन वित्तपोषण जैसे क्षेत्रों में योगदान दे रहे है ।  कोषाध्यक्ष संजय जैन ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर कमल गंगवाल, दीपक पटवा, दिलीप तम्बोली, राजेंद्र गांधी, विजय पांड्या, संजय जैन, देवर्ष गंगवाल,ईश्वर गुर्जर,अमित बड़गुर्जर गौरव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।
विजय जैन पांडया

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!