रेलवे द्वारा त्यौहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु उधना-खातीपुरा (जयपुर) एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09019, उधना-खातीपुरा (जयपुर) एक तरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.11.2026 को उधना से 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ एवं जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 06 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।