अजमेर। सेवा और भाईचारे के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से अजमेर राउंड टेबल (Round Table India) द्वारा आगामी 14 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक ‘आरटीआई वीक’ (RTI Week) का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
“वन वीक, वन मिशन, वन मूवमेंट” (एक सप्ताह, एक मिशन, एक आंदोलन) की थीम पर आधारित इस नौ दिवसीय अभियान के तहत प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी
14 नवंबर (शनिवार): राउंड टेबल डे – पब्लिसिटी (संस्था के कार्यों का प्रचार-प्रसार)
15 नवंबर (रविवार): फैमिली डे
16 नवंबर (सोमवार): एफटीई (Freedom Through Education) एवं सामुदायिक सेवा दिवस
17 नवंबर (मंगलवार): दानदाताओं और सीएसआर (CSR) पार्टनर्स के साथ बैठक
18 नवंबर (बुधवार): नेशनल लिम्ब डोनेशन (कृत्रिम अंग दान) एवं हील डे
19 नवंबर (गुरुवार): ‘तारे ज़मीन पर’ (बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विशेष कार्यक्रम)
20 नवंबर (शुक्रवार): ‘गो ग्रीन’ (पर्यावरण संरक्षण अभियान)
21 नवंबर (शनिवार): नेशनल फेलोशिप डे
22 नवंबर (रविवार): एलएपीडी डे (LAPD Day – नेतृत्व विकास)
अजमेर राउंड टेबल की कार्यकारिणी ने शहरवासियों से इन सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। इस पूरे सप्ताह के सफल आयोजन की रूपरेखा राउंड टेबल इंडिया वीक के संयोजक (Convenors) अमृत चौधरी, शोभित खन्ना और शौर्य जयपाल द्वारा तैयार की गई है।
अजमेर राउंड टेबल पदाधिकारी:
नितिन तोषनीवाल – चेयरमैन, अजमेर राउंड टेबल
हर्षुल अग्रवाल – वाइस चेयरमैन, अजमेर राउंड टेबल
अर्पित बिंदल – सचिव (Secretary), अजमेर राउंड टेबल
Tanuj Agarwal – कोषाध्यक्ष (Treasurer), अजमेर राउंड टेबल ( ART291)