अजमेर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 137वीं जयंती के पावन अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार, 14 नवंबर 2026 को पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रातः 11:00 बजे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सर्किल के सामने स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी और देश को आधुनिकता, वैज्ञानिक सोच तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, उनके विचारों, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका एवं आधुनिक भारत के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण एवं समस्त कांग्रेसजन और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 14 नवंबर 2026, शनिवार
समय: प्रातः 11:00 बजे
स्थान: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सर्किल के सामने स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा स्थल, अजमेर।
जारीकर्ता
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी