*जयपुर में ग्लोबल बिजनेस ग्रोथ मेंटर मैक श्रीनिवासन ने किया राजस्थान चैप्टर का शुभारंभ, 15 नवंबर को भी होंगे विशेष सत्र*
*जयपुर, 14 नवंबर।* अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 देशों में सक्रिय AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ (Private Community®️) के राजस्थान चैप्टर की शनिवार को जयपुर में शुरुआत हुई। व्योमिका नेक्सस प्राइवेट लिमिटेड की पहल पर जयपुर मैरियट होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कम्युनिटी के सह-संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय बिजनेस ग्रोथ मेंटर मैक श्रीनिवासन (Mac Srinivasan) ने इसकी अवधारणा, कार्यप्रणाली और राजस्थान के उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।
इस अवसर पर मैक श्रीनिवासन ने कहा, “कारोबार में कई महत्वपूर्ण फैसले ऐसे होते हैं, जिन पर उद्यमी खुलकर चर्चा नहीं कर पाते। ऐसे समय में अनुभवी और भरोसेमंद लोगों के अलग-अलग दृष्टिकोण निर्णय लेने में मददगार होते हैं। प्राइवेट कम्युनिटी का उद्देश्य ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां उद्यमी एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और AI की सहायता से अपने कारोबार की चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझ सकें। राजस्थान में उद्यमिता और पारिवारिक व्यवसायों की मजबूत परंपरा है। हमें विश्वास है कि यह पहल यहां के कारोबारी नेतृत्व के लिए उपयोगी साबित होगी।”
35 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक अनुभव रखने वाले मैक श्रीनिवासन दुनिया भर में दो लाख से अधिक उद्यमियों को संबोधित कर चुके हैं। वे सिंगापुर स्थित द अबंडेंट ग्रुप के सीईओ भी हैं।
*AI के साथ अनुभवी उद्यमियों का साझा मंच*
मैक श्रीनिवासन ने बताया कि इटली से शुरू हुई प्राइवेट कम्युनिटी में कारोबारी चुनौतियों, विस्तार की रणनीतियों, नेतृत्व, उत्तराधिकार योजना और नवाचार जैसे विषयों पर अनुभवी उद्यमियों के बीच रणनीतिक संवाद को प्राथमिकता दी जाती है। कम्युनिटी में सीमित सदस्यों के समूह, नियमित बैठकें और गोपनीय वातावरण में चर्चा की व्यवस्था है।
इसके विशेष AI प्लेटफॉर्म COMBINE™️ (Community Business Intelligence Engine) के माध्यम से सदस्य व्यावसायिक जानकारियों का विश्लेषण कर विभिन्न संभावनाओं को समझ सकेंगे। इसका उद्देश्य तकनीक और मानवीय अनुभव के समन्वय से बेहतर व्यावसायिक निर्णय लेने में सहयोग करना है।
राजस्थान के प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों को जोड़ने की पहल
राजस्थान में इस पहल का नेतृत्व रीजनल प्रेसिडेंट दिव्य अग्रवाल, आर्किटेक्ट प्रियंक गुप्ता, पीयूष गुप्ता और दर्शन कोठारी कर रहे हैं। कम्युनिटी में बिल्डर्स, आर्किटेक्ट्स, डॉक्टर्स, अस्पताल संचालकों, होटल व्यवसायियों, ज्वेलर्स, उद्योगपतियों और अन्य प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को जोड़ने पर जोर रहेगा।
जयपुर मैरियट होटल, आश्रम मार्ग, जवाहर सर्किल में 14 और 15 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आमंत्रित उद्यमियों के लिए विशेष सत्र रखे गए हैं। रविवार, 15 नवंबर को भी सुबह 9:30 बजे और दोपहर 3:30 बजे सत्र आयोजित होंगे। प्रत्येक सत्र में अधिकतम 60 प्रतिभागियों की भागीदारी निर्धारित है।
प्राइवेट कम्युनिटी ‘Elevate to Admiration®️’ की अवधारणा पर कार्य करती है, जिसमें आपसी सम्मान, विश्वास और सामूहिक प्रगति को महत्व दिया जाता है।