अजमेर/नाट्यवृंद एवं प्रबुद्ध मंच द्वारा रविवार 15 नवंबर को होटल लेक विनोरा में आयोजित कार्यक्रम में अरुण कुमार सक्सेना द्वारा रचित तृतीय काव्य संग्रह ” जीवन का लट्टू ” का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार बख्शीश सिंह और विशिष्ट अतिथि राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव डॉ बसंत सोलंकी रहे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रमेश अग्रवाल ने की। डॉ अनंत भटनागर और उमेश चौरसिया ने पुस्तक पर तथ्यात्मक चर्चा की, संचालन विनीता बाड़मेरा ने किया तथा मनु सक्सेना ने आभार अभिव्यक्त किया। मिथलेश भटनागर, डॉ रश्मि भटनागर, रास बिहारी गौड, डॉ सुरेश बबलानी, डॉ बृजेश माथुर और गोविंद भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव दुबे, प्रदीप गुप्ता, डॉ अंजू अग्रवाल, प्रिया सक्सेना, सुनीता जैन, दीपा सक्सेना, सुनीता सियाल, राजकुमार नाहर, रजनीश मैसी सहित अनेक साहित्यकार एवं परिजन उपस्थित रहे।