*अजमेर।* अशोक विहार कॉलोनी में कल रविवार शाम दीपावली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी एवं वार्ड 71 की पार्षद श्रीमती रितु रानी ,गजेंद्र सिंह व सीताराम शर्मा का अभिनंदन व सम्मान किया गया।
सचिव विजय पांडया ने बताया कि सर्वप्रथम पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिवजी भगवान के सुंदर सजावट कर महाआरती व अन्नकूट भोग लगाया गया का गया। इसके पश्चात मनोरंजन के कार्यक्रम हुए।
अशोक विहार विकास समिति के अध्यक्ष पी. के. दास व सचिव विजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीमती खुशी बंसल एवं ममता अग्रवाल ने तिलक लगाकर स्वागत किया। सचिव विजय जैन ने माला पहनाकर और अध्यक्ष पी. के. दास ने साफा पहनाकर और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। गीताली दास ने पार्षद रितु रानी को शॉल ओढ़ाया और सुनील हटूका ने गजेंद्र सिंह को माला पहनाकर अभिनंदन किया। श्री घनश्याम दास काबरा ने सीताराम शर्मा का, शिवरतन बाहेती ने देवनानी जी का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
अध्यक्ष पी. के. दास ने कार्यक्रम का संचालन किया व स्वागत संबोधन दिया। देवनानीजी ने अपने संबोधन में सभी का आभार व्यक्त किया और ऐसे सामाजिक स्नेह मिलन, प्रसादी व मेल-मिलाप के कार्यक्रमों के आयोजन पर बधाई दी। एडवोकेट जयप्रकाश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में घनश्याम दस काबरा,ताराचंद माहेश्वरी, के. के. मोदानी, ओ. पी. बंग, सीताराम शर्मा, अजमेर डिस्कोम के पूर्व एम डी नरेन्द्र निर्वाण ,लक्ष्मी नारायण मालू,मधु मंत्री, आशा बाहेती, सविता अग्रवाल, शिल्पा मंत्री सहित अन्य ने भी स्वागत-अभिनंदन किया। एवम दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ इसके पश्चात अन्नकूट के भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त कोलोनी वासी अपने परिवार जन सहित उपस्थित हुए ।
विजय जैन पांडया
सचिव
अशोक विहार विकास समिति