हिसार की पी एस राज स्टील्स लिमिटेड ने वर्षों से जुड़े फैब्रिकेटर्स और डीलर्स को किया सम्मानित
कोटा, नवंबर, 2026 । स्टेनलेस स्टील पाइप निर्माता पी एस राज स्टील्स लिमिटेड (पीएसएसआर), हिसार ने शनिवार को होटल लोटस अनंता में “पीएसएसआर साथी” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कोटा और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक फैब्रिकेटर्स और डीलर्स शामिल हुए।
कार्यक्रम में फैब्रिकेटर्स को बताया गया कि स्टील के काम में फिनिशिंग कैसे सुधारें और वेल्डिंग के निशान कैसे हटाएं। रेलिंग, गेट और फर्नीचर के नए डिज़ाइन भी दिखाए गए। कंपनी ने अपनी निर्माण प्रक्रिया और उत्पादों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह रहा। जिन फैब्रिकेटर्स ने पीएसएसआर पाइप से बेहतरीन डिज़ाइन बनाए, उन्हें “बेस्ट डिज़ाइन” पुरस्कार मिला। सबसे अधिक खरीद करने वाले ग्राहकों को “बेस्ट सेलर” पुरस्कार दिया गया। कई वर्षों से कंपनी से जुड़े फैब्रिकेटर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए।
कंपनी के जेनरल मैनेजर जयदीप गुप्ता ने कहा, “फैब्रिकेटर हमारे उद्योग की असली ताकत हैं। पीएसएसआर साथी के ज़रिए हम उनके हुनर का सम्मान करना चाहते हैं और उन्हें नई तकनीक से जोड़ना चाहते हैं, ताकि उनका काम और बेहतर हो सके। कोटा हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाज़ार रहा है और यहां के ग्राहकों का भरोसा ही हमारी पूंजी है।”