मुंबई, नवंबर 2026: इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (इंडिया फर्स्ट लाइफ) ने ‘आजादी एजेंट्स’ नाम से एक नया कैंपेन लॉन्च किया है। यह कैंपेन बीमा एजेंटों के योगदान और ग्राहकों को जीवन में आने वाली आर्थिक मुश्किलों के पड़ाव और अनिश्चितताओं से निपटने में उनकी भूमिका को सम्मान देता है। द वॉम्ब (The Womb) ने इस कैंपेन की परिकल्पना की है। यह बीमा एजेंटों के पेशे के एक ऐसे पहलू की ओर ध्यान दिलाता है, जिसे अक्सर भुला दिया जाता है। यह कंपनी के ब्रांड वादे ‘जिम्मेदारियां हमसे बांटिए, हल्का लगेगा’ पर आधारित है।
बीमा एजेंट की सबसे अहम भूमिका लोगों को उनकी सबसे जरूरी चीजों की सुरक्षा करने और जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए तैयार रहने में मदद करना है। परिवारों को भरोसे के साथ भविष्य की योजना बनाने में मदद करके वे उनके मन में सुरक्षा का एहसास जगाते हैं। इससे परिवार उन चीजों पर ध्यान दे पाते हैं, जो उनके लिए वास्तव में मायने रखती हैं। ‘आजादी एजेंट्स’ के जरिए इंडिया फर्स्ट लाइफ बीमा एजेंटों को ‘आजादी’ दिलाने में मददगार लोगों के रूप में सम्मानित कर रही है। कंपनी उनके काम से लोगों के जीवन में आने वाले बदलावों को पहचान देने के साथ इस पेशे के प्रति गर्व की भावना भी बढ़ाना चाहती है।
इंडिया फर्स्ट लाइफ के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर ( एजेंसी एंड अलायंस) सुमीत साहनी ने कहा, “हर बीमा पॉलिसी के पीछे एक ऐसी चर्चा शामिल होती है, जो किसी परिवार को अपने भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद करती है। बीमा एजेंट जीवन के कुछ सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में ग्राहकों का साथ देते हैं। वे उन्हें अपनी जरूरी चीजों की सुरक्षा करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
‘आजादी एजेंट्स’ के जरिए हम अपने एजेंटों के रोजमर्रा के जीवन में योगदान और उन ग्राहकों के जीवन में उनके द्वारा लाए जाने वाले लंबे समय तक रहने वाले बदलावों का सम्मान करते हैं, जिनकी वे सेवा करते हैं।”
कैंपेन के पीछे की रणनीति के बारे में इंडिया फर्स्ट लाइफ के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर सुभंकर सेनगुप्ता ने कहा, “इंडिया फर्स्ट लाइफ में हमारा ब्रांड का वादा लोगों को उनकी जिम्मेदारियों का बोझ हल्का महसूस कराने में मदद करने पर आधारित है। ‘आजादी एजेंट्स’ कंपनी की इसी सोच को आगे बढ़ाता है। इसके जरिए हम उन लोगों की भूमिका को सामने ला रहे हैं, जो ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने में मदद करते हैं। इस कैंपेन के माध्यम से हम ग्राहकों की आर्थिक यात्रा में बीमा एजेंटों की भूमिका को ज्यादा पहचान दिलाना चाहते हैं।”
कैंपेन के पीछे के रचनात्मक विचार के बारे में “द वॉम्ब’ के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर सुयश खाब्या ने कहा, “यह कोई विज्ञापन या मार्केटिंग कैंपेन भर नहीं, दरअसल यह इससे कहीं अधिक बड़ा है। यह लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव लाने की पहल करता है। इसके जरिए हम धारणाओं को बदलेंगे। गर्व की भावना पैदा करेंगे। पुरानी रूढ़िवादी सोच को तोड़ेंगे। इसका रचनात्मक विचार हमारी संस्कृति पर आधारित है। इसे केवल एक फिल्म तक सीमित नहीं किया जा सकता । यह कई ऐसी पहलों के बारे में है, जिन्हें हम पूरे साल जारी रखेंगे।”
‘आजादी एजेंट्स’ सिर्फ एक कैंपेन नहीं, बल्कि बीमा एजेंटों के प्रति लोगों की सोच बदलने और उन्हें पहचान दिलाने की एक लंबी अवधि की पहल है। इंडिया फर्स्ट लाइफ के 17वें स्थापना दिवस पर शुरू हुई इस पहल की शुरुआत एक खास सम्मान के साथ हुई। इसमें माताओं ने अपने बेटों को परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया।
यह पहल पूरे साल चलने वाले सम्मान कार्यक्रमों के जरिए आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही एजेंटों को एक अलग पहचान दी जाएगी। इसके लिए खास बैज, विजिटिंग कार्ड, वेबसाइट पर उनकी पहचान और कंपनी के ब्रांड से जुड़े दूसरे माध्यमों का इस्तेमाल किया जाएगा।
इस पहल को डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित किया जाएगा। इसके असर पर देश के 15 प्रमुख शहरों में नजर रखी जाएगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, वडोदरा, पटना, भुवनेश्वर, लखनऊ, जोधपुर और विशाखापत्तनम शामिल हैं