भगवान श्री सत्य साई बाबा की 101वीं जयंती पर 03 जोड़ी रेलसेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी

परिवर्तित मार्ग में श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर दिया जाएगा अतिरिक्त ठहराव

रेलवे द्वारा भगवान श्री सत्य साई बाबा की 101वीं जयंती के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 03 जोड़ी रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है। साथ ही, इन रेलसेवाओं को परिवर्तित मार्ग में श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है:-

1. गाड़ी संख्या 12975, मैसूरू-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 19 एवं 21 नवंबर 2026 को मैसूरू से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया पनुकोन्डा-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-धर्मवरम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 15.35 बजे आगमन एवं 15.37 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाड़ी संख्या 12976, जयपुर-मैसूरू रेलसेवा जो दिनांक 23 एवं 25 नवंबर 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया धर्मवरम-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-पनुकोन्डा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 09.50 बजे आगमन एवं 09.52 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाड़ी संख्या 16531, अजमेर-केएसआर बेंगलुरू रेलसेवा जो दिनांक 23 नवंबर 2026 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया धर्मवरम-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-पनुकोन्डा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 22.08 बजे आगमन एवं 22.10 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाड़ी संख्या 16532, केएसआर बेंगलुरू-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 20 नवंबर 2026 को केएसआर बेंगलुरू से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया पनुकोन्डा-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-धर्मवरम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन एवं 19.22 बजे प्रस्थान करेगी।

5. गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-केएसआर बेंगलुरू रेलसेवा जो दिनांक 18 नवंबर 2026 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया धर्मवरम-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-पनुकोन्डा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 22.08 बजे आगमन एवं 22.10 बजे प्रस्थान करेगी।

6. गाड़ी संख्या 16534, केएसआर बेंगलुरू-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 22 नवंबर 2026 को केएसआर बेंगलुरू से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया पनुकोन्डा-श्री सत्य साई प्रशांति निलयम-धर्मवरम होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्री सत्य साई प्रशांति निलयम स्टेशन पर 19.20 बजे आगमन एवं 19.22 बजे प्रस्थान करेगी।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!