पुष्कर मेले के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

रेलवे द्वारा पुष्कर मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इन रेलसेवाओं का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा:-

1. पुष्कर-आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09643, पुष्कर-आदर्शनगर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 23.11.2026 को पुष्कर से 11.40 बजे रवाना होकर 13.00 बजे आदर्शनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09644, आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 23.11.2026 को आदर्शनगर से 14.10 बजे रवाना होकर 15.45 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बूढ़ा पुष्कर, माकड़वाड़ी, मदार एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

2. अजमेर-पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09645, अजमेर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 24.11.2026 को अजमेर से 09.50 बजे रवाना होकर 11.00 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09646, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 24.11.2026 को पुष्कर से 16.30 बजे रवाना होकर 17.40 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मदार जंक्शन, माकड़वाड़ी एवं बूढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 05 डिब्बे होंगे।

3. पुष्कर-आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09647, पुष्कर-आदर्शनगर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 24.11.2026 को पुष्कर से 11.40 बजे रवाना होकर 13.00 बजे आदर्शनगर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09648, आदर्शनगर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 24.11.2026 को आदर्शनगर से 14.10 बजे रवाना होकर 15.45 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बूढ़ा पुष्कर, माकड़वाड़ी, मदार एवं अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!