अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त पुष्कर मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा किए गए विशेष प्रबंधों के अंतर्गत विशेष ट्रेन संचालन के फलस्वरूप रेकॉर्ड आय अर्जित की है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि पुष्कर मेले के मुख्य चरण यानी 17 नवंबर से 26 नवंबर 2026 के मध्य कुल 1,039 टिकटों की बिक्री दर्ज की गई, जिससे रेलवे को ₹73,530 की कुल शुद्ध राजस्व आय प्राप्त हुई है। इस नौ दिवसीय अवधि के दौरान कुल 2,606 यात्रियों ने पुष्कर स्टेशन से टिकट लेकर रेल यात्रा की। यात्री सुविधा और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए कुल राजस्व में से ₹64,115 नकद माध्यम से तथा ₹9,710 ई-कैश (डिजिटल भुगतान) के माध्यम से प्राप्त हुए।
ट्रेनों में कार्तिक एकादशी व मुख्य स्नान पर्वों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। 22 नवंबर से 24 नवंबर के बीच यात्रियों की संख्या में सर्वाधिक उछाल रहा। 24 नवंबर 2026 को एक ही दिन में सर्वाधिक 225 टिकटों के माध्यम से 521 यात्रियों ने सफर किया, जिससे रेलवे को ₹29,645 की रिकॉर्ड शुद्ध आय हुई।
इसके अलावा 22 नवंबर को 253 टिकटों (691 यात्री) से ₹14,560 तथा 23 नवंबर को 173 टिकटों (425 यात्री) से ₹9,120 का राजस्व अर्जित हुआ।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*