महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन करेंगे पुष्पांजलि अर्पित

डॉ. राजकुमार जयपाल की अगुवाई में ज्योतिबा फुले सर्किल पर होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 28 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे ज्योतिबा फुले सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल की अगुवाई में आयोजित होगा।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक उत्थान, महिला शिक्षा, वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों तथा समाज में समानता स्थापित करने के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, वार्ड अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों सहित समस्त कांग्रेसजनों को आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले को पुष्पांजलि अर्पित करने एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

जारीकर्ता:
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!