# पंडित आदित्य नारायण बनर्जी को मिलेगी ‘संगीत धुरंधर’ उपाधि
### दिसंबर में इंदौर में होगा सम्मान समारोह, व्हाइट हाउस सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दे चुके हैं प्रस्तुति
**(SDNA) विशेष समाचार** / **इंदौर।** अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक पंडित आदित्य नारायण बनर्जी को उनकी चार दशक से अधिक की संगीत साधना और उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘संगीत धुरंधर’ की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। अहिंसा परमो धर्म मानव सेवा संस्थान की ओर से दिसंबर में इंदौर में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के श्रीमान विशाल जैन ने बताया कि वर्ष 2012 में उज्जैन में संस्थान की स्थापना भी पंडित बनर्जी की संगीत प्रस्तुति के साथ हुई थी। वे वर्ष 2007 में अमेरिका के व्हाइट हाउस में तबला वादन कर चुके हैं तथा पंडित जसराज, पंडित रविशंकर और उस्ताद गुलाम अली जैसी महान हस्तियों के साथ संगत कर चुके हैं।
संस्थान की 14वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह सम्मान समारोह भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा को समर्पित रहेगा।