शुल्क माफी के साथ लंबित अनुकंपा नियुक्तियां देने की मांग

 ( पश्चिम मेदिनीपुर )
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सभी सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क माफ करने के निर्णय का पश्चिम बंगाल सरकारी कर्मचारी यूनियन (PSKU) ने स्वागत किया है। हालांकि, यूनियन ने सरकार से शुल्क माफी के साथ लंबित नियुक्तियों की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी करने की मांग की है।
यूनियन के महासचिव शुभाशीष दास ने लिखित बयान में कहा कि राज्य में अंतिम बार वर्ष 2019 में पीएससी क्लर्कशिप परीक्षा के माध्यम से नियुक्ति हुई थी। पीएससी क्लर्कशिप-2023 की दो लिखित परीक्षाएं 28 दिसंबर 2025 को हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न विभागों में मृत या असमर्थ कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अनुकंपा के आधार पर करीब पांच हजार नियुक्तियां अब भी लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि योग्य शिक्षित युवा लंबे समय से इन नियुक्तियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शुल्क माफी से अधिक जरूरी उन्हें रोजगार उपलब्ध कराना है। कर्मचारियों की कमी से सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। यूनियन ने वर्तमान क्लर्कशिप परीक्षा के साथ लंबित नियुक्तियों के नियुक्ति-पत्र जारी करने तथा दिसंबर में होने वाली क्लर्कशिप परीक्षा के आठ लाख से अधिक आवेदकों का शुल्क वापस करने की मांग की है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!