विक्षिप्त महिला से दुराचार की कोशिश, दो गिरफ्तार

अजमेर। विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार का प्रयास कर रहे दो युवकों को क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले दुराचारी युवकों को स्थानीय लोगों ने देखा और उनकी जमकर पिटाई कर डाली। दोनों युवक निकटवर्ती ग्राम होकरा के रहने वाले हैं। क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र में पंचशील ए ब्लॉक में सोमवार रात सुनसान पड़े पोल्ट्री फॉर्म में दो युवकों को एक विक्षिप्त महिला के साथ दुराचार का प्रयास करते देख स्थानीय लोग भड़क उठे। आक्रोषित लोगों ने होकरा निवासी पांचू सिंह और दुर्गा सिंह की जमकर पिटाई कर डाली। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक रामदेव सिंह के अनुसार फिलहाल इन युवकों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों पर दुराचार के प्रयास के मामले में भी मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। पीडि़त महिला का जएलएन अस्पताल में मेडिकल कराकर उसे अपना घर आश्रयस्थल भेज दिया गया है।

 

error: Content is protected !!