अजमेर । नेशनल डिफेंस कॉलेज ऑफ इंडिया के दल में भारत, अमेरिका, सउदी अरब, नाइज़ीरिया, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका के ब्रिगेडियर स्तर के सेना अधिकारियों के दल ने आज अजमेर जिले की ग्राम पंचायत पाटण व तिलोनिया में ग्रामीणों से बातचीत की और राजस्थान के ग्रामीण परिवेश में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीण परिवेश में हुए प्रभाव और परिवर्तन को देखकर प्रभावित हुए। दल में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री राजेश्वर रॉव, ब्रिगेडियर राजीव चौधरी, एयर कमांडर एस.के. डे, ब्रिगेडियर जयसुंद्रा श्रीलंका, कर्नल आर.एन. दत्त गुप्ता, कमांडर पी.जे. रंगचारी, ब्रिगेडियर तिनायकर, एयर कमांडर विश्वास गौड़, ब्रिगेडियर के.जे.एस. ढिल्लोन, श्री संजीव श्रीवास्तव, ब्रिगेडियर एन.के. खंडूरी, कर्नल एंड्रयू नील ऑस्टेªलिया, ब्रिगेडियर सुरेश मैनन शामिल हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश सिंधी ने बताया कि दल के अधिकारियों ने यहां मनरेगा, चारागाह विकास एवं चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के अवलोकन के दौरान उन्होंने विकास कार्यों की जन संरक्षण तकनीकी और चिकित्सा सेवाओं की प्रशंसा की। दल ने आज प्रातः प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की पवित्रा मज़ार पर मख़मली चादर व अक़ीदत के फूल पेश कर ग़रीब नवाज़ से दुआ मांगी, जिय़ारत खादिम मुकद्दस मोईनी ने कराई दस्तारबंदी कर तवर्रूख भेंट किया। पुष्कर में प्रजापिता ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किये।