अफजल को फांसी की खुशी में आतिशबाजी की

aअजमेर। 13 दिसम्बर 2001 को भारत की संसद पर आतंकी हमला करने वाले गिरोह के सरगना अफजल गुरू को फांसी दिए जाने की खबर से उत्साहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर जश्न मनाया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत और भाजयुमो शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, महामंत्री रंजन शर्मा ने अफजल को फंासी दिए जाने के लिए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया साथ ही मांग कि की उन नेताओं के खिलाफ भी कार्यवाही की जाए जिनकी वजह से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद आतंकी अफजल गुरु को 12 साल तक फांसी नहीं दी जा सकी।
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के शहर अध्यक्ष शफी बख्श ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहीम फखर और शहर अध्यक्ष शफी बख्श की अगुवाई में मोती कटला दरगाह बाजार में आतिशबाजी की गई और मिठाईयां बांटी गई। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहीम फखर ने लोगों को संबोधित करते हुऐ बताया कि सन 2005 में जब भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने उसको फांसी की सजा निर्धारित कर दी थी, तो किस कारण 7-8 वर्षों तक भारत के इस दुश्मन को जिन्दा रखा गया, क्या यह देश की न्यायिक प्रक्रिया का अपमान नहीं है और केन्द्र सरकार को संसद में प्रस्ताव लाकर यह तय करना चाहिये कि यदि न्यायालय किसी को दोषी साबित कर देता है तो देश में राष्टपति और राज्यपाल को यदि विचार करने का प्रवधान रखा भी जाये तो उसकी समय सीमा एक वर्ष से अधिक न हो, जिससे कि सेना, पुलिस और देश की जनता का मनोबल न गिरे। ऐसे प्रस्ताव में सभी को दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करना पड़ेगा तभी इस देश से आंतक और आंतकवाद जैसी घटनाओं का अन्त हो सकेगा।
bभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ स्वत: अपनी इच्छा से खादिम सैयद नातिक चिश्ती ने भी खुशी का इजहार करते हुऐ पटाखे चलाऐ और मिठाईया बांटी, इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फखर, शहर अध्यक्ष शफी बख्श, शफीक खान, मोहम्मद आसान, रोशन पठान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य महेश लक्खन, अब्दुल रऊफ खान, इशरत परवीन, इशाक घोसी, जैनुल आबैदीन घोसी, मज़हर हुसैन अब्बासी, सरदार अजीत सिंह, सरदार कर्नेल सिंह, शेल्डन मार्टिन, निकुुुज लॉरवेन, मोहम्मद यासीन, गुलाम मोइयुद्दीन, मोहम्मद शब्बीर खान, शेख मोहम्मद जावेद, मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद दिलनवाज़, इशाद अहमद, मोहम्मद शाहनवाज़, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद बशीर, अब्दुल अज़ीज, गफ्फार खान, अबरार अहमद, तनवीर अहमद, ज्ञानचन्द खींची, गुलाम हुसैन आदि मौजूद थे।
युवा मोर्चा के संभाग प्रभारी नितिश आत्रे ओर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अनिल नरवाल के नेतृत्व में बजरंगगढ़ चौराहे पर मिठाई बांटकर आतिशबाजी की गई। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार पर 12 साल तक संसद हमले के आरोपी अफजल पर लाखों रुपया उसकी मेहमान नवाजी में खर्च करने का आरोप लगाते हुए जनता के पैसे को उन राजनितिज्ञों से वसूल करने की मांग की। इसी तरह गौरव पथ, क्रिश्चियनगंज पर विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री शशिप्रकाश इन्दोरिया, बंजरग दल संयोजक लेखराज सिंह, शक्ति जैन, गोविन्द जादम ने अफजल को फांसी दिये जाने की खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की। जादम ने कहा कि आतंकी सिद्ध होने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने आतंकी अफजल की मेहमाननवाजी में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए जबकि आतंकियों को आरोप सिद्ध होते ही तुरंत फांसी पर लटकाना चाहिए।
अफजल को फांसी के बाद अजमेर में हाई अलर्ट
अजमेर। संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद शनिवार को अजमेर को हाई अलर्ट पर रखा गया। पुलिस द्वारा धार्मिक सदभाव बिगाडऩे वाले शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक रामदेव सिंह के अनुसार अजमेर शहर सहित जिले के सभी कस्बो में हाई अलर्ट जारी किया गया है। धार्मिक सदभाव बिगडऩे की आशंका के चलते शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है पुलिस द्वारा अजमेर दरगाह, सरवाड़ और विजयनगर में पुलिस के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। साथ ही जिले के प्रवेश मार्गों पर भी नाकेबंदी कर दी गई है ताकि जिले के बाहर से आने, जाने वालो पर नजर रखी जा सके।

error: Content is protected !!