खाड़ी के अरबपतियों में दस भारतीय भी शामिल

mickey 2013-2-12दुनिया में कहीं भी भारतीय रहें, दौलतवालों में अपना नाम दर्ज करा ही लेते हैं। खाड़ी देशों के अरबपतियों में भी दस भारतीयों ने जगह बनाई है। इन देशों में पहली बार प्रकाशित 50 शीर्ष दौलतमंदों की सूची में मिकी जगतानी का नाम सबसे ऊपर है। यहां की वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी पत्रिका ‘अरेबियन बिजनेस’ ने यह सूची प्रकाशित की है। लैंडमार्क ग्रुप के संस्थापक जगतानी के पास 4.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। खास बात यह है कि मिकी एक समय लंदन में टैक्सी ड्राइवर थे।

इस सूची में शामिल भारतीयों में फूड किंग फीरोज अल्लाना दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास 4.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। फीरोज ने अपने दम पर यह दौलत कमाई है। उन्हें कुछ भी विरासत में नहीं मिला है। दुबई स्थित निवेशक रघु कटारिया 2.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। एमके ग्रुप के यूसुफ अली (2.2 अरब डॉलर) चौथे और बीआर शेंट्टी (1.9 अरब डॉलर) को पांचवें पायदान पर जगह मिली है। इस सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में जंबो इलेक्ट्रॉनिक्स की विद्या छाबड़िया आठवें नंबर पर हैं। वह 1.4 अरब डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।

खाड़ी के टॉप टेन अरबपाती :-

1 मिकी जगतानी

2 फिरोज अल्लाना

3 रघुविंदर कटारिया

4 यूसुफफली एमए

5 बीआर शेट्टी

6 रवि पिल्लई

7 सनी वार्के

8 विद्या छाबड़िया

9 टोनी जशनमाल

10 लेफ्टिनेंट पगरानी

error: Content is protected !!