अजमेर। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने एक बार फिर आरक्षण आन्दोलन की हुंकार भरी है। बैसला ने कहा है कि यदि गुर्जर समाज को उसका हक नहीं मिला तो प्रदेश में फिर से भारी उथल पुथल मचेगी। बैसला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी चेतावनी दी कि गुर्जर समाज को कमतर आंकने की हिमाकत न करं,े वरना इस के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गुर्जर आरक्षण के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला सोमवार को अजमेर में राजस्थान गुर्जर छात्र संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बंैसला ने कहा कि लग रहा है कि 19 फरवरी के बाद एक बार फिर आन्दोलन की राह पकडऩी पड़ सकती है जिसकी तैयारिया चल रही है। इस आन्दोलन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पत्रकारों से वार्ता में बैसला ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शायद गुर्जर समाज को कमतर आंक रहे है और यही वजह है कि गुर्जर समाज को उसका हक़ देने के बजाय आरक्षण के मसले को क़ानूनी उलझनों में उलझाया जा रहा है। फिर से आरक्षण आन्दोलन के सवाल पर बैसला का कहना था कि हम शांति चाहते है लेकिन प्रदेश में फिर से आन्दोलन की वजह से उथल पुथल के हालात बनते नजर आ रहे है।
आरक्षण नहीं मिला तो उथल-पुथल मचेगी-बैंसला